Govinda Hospitalised: अचानक बिगड़ी गोविंदा की तबीयत, बेहोशी की हालत में अस्पताल में कराए गए भर्ती

Govind Hospitalised: जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8:30 बजे गोविंदा अचानक बेहोश हो गए। इसके बाद डॉक्टर से परामर्श के बाद उन्हें कुछ दवाइयां दी गईं, जिससे उनकी हालत में सुधार हुआ। लेकिन, रात करीब 12:30 बजे उन्हें फिर से असहज महसूस होने लगा, जिसके बाद रात 1 बजे के करीब उन्हें तुरंत मुंबई के क्रिटिकेअर अस्पताल ले जाया गया

अपडेटेड Nov 12, 2025 पर 9:13 AM
गोविंदा फिलहाल मुंबई के क्रिटिकेअर अस्पताल में हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है

Actor Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की तबीयत मंगलवार रात को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8:30 बजे गोविंदा अचानक बेहोश हो गए। इसके बाद डॉक्टर से परामर्श के बाद उन्हें कुछ दवाइयां दी गईं, जिससे उनकी हालत में सुधार हुआ। लेकिन, रात करीब 12:30 बजे उन्हें फिर से असहज महसूस होने लगा, जिसके बाद रात 1 बजे के करीब उन्हें तुरंत मुंबई के क्रिटिकेअर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उनके जरूरी टेस्ट किए गए हैं और फिलहाल ये बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है।

डॉक्टरों की निगरानी में गोविंदा, जल्द जारी होगा हेल्थ अपडेट

गोविंदा इस समय डॉक्टरों की निगरानी में हैं, और जल्द ही उनका आधिकारिक हेल्थ अपडेट जारी किया जाएगा। गोविंदा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके प्रशंसक चिंतित हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में गोविंदा दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का हालचाल जानने के लिए अस्पताल गए थे, जहां वह काफी भावुक नजर आए थे।


एक साल पहले भी हुए थे घायल

एक साल में यह दूसरी बार है जब गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बता दें कि लगभग एक साल पहले वह अपने घर में ही एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे। अभिनेता को उनके मुंबई स्थित घर में लाइसेंसी पिस्टल से दुर्घटनावश गोली लग गई थी। रिवॉल्वर रखते समय हाथ से फिसलने के कारण गोली चली और उनके बाएं घुटने में जा लगी थी। तब ऑपरेशन के बाद उनके घुटने से गोली निकाली गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।