Deepika Padukone : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने काम और फिल्मों के लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वहीं फिल्मों के अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। करियर के शुरुआती दिनों में रणवीर सिंह से पहले दीपिका का नाम कई सेलेब्स के साथ भी जुड़ चुका है। वहीं अब एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम ने दावा किया कि उन्होंने दीपिका पादुकोण को मुंबई में उनके शुरुआती दिनों में दो साल तक डेट किया था।
एक्टर और मॉडल मुजम्मिल इब्राहिम ने हाल ही में बताया कि वह कभी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ रिश्ते में थे। उनके मुताबिक, जब दीपिका मुंबई आई थीं, तब दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, लेकिन करीब दो साल बाद उनका ब्रेकअप हो गया। मुजम्मिल ने यह भी कहा कि, दीपिका ने मुझे पहले प्रपोज किया। हम अलग हो गए, क्योंकि मैंने उन्हें छोड़ दिया, लेकिन मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है। मुजम्मिल इब्राहिम ने सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में बताया कि वह और दीपिका पादुकोण करीब दो साल तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। उन्होंने कहा कि जब दीपिका पहली बार मुंबई आई थीं, तो वह उनसे मिलने वाले पहले व्यक्ति थे।
एक्टर बताया कि दीपिका काफी आत्मविश्वासी थीं क्योंकि वो मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। मुजम्मिल ने यह भी बताया कि दीपिका ने ही पहले उन्हें डेट पर चलने को कहा था, लेकिन बाद में उन्होंने ही रिश्ता खत्म कर दिया। मुजम्मिल इब्राहिम ने कहा कि जब वह और दीपिका साथ थे, तब वो खुद एक जाने-माने चेहरा थे और दीपिका उस वक्त नई थीं। उन्होंने कहा कि अब दीपिका एक बड़ी स्टार बन चुकी हैं और सभी उन्हें पहचानते हैं, जबकि अब लोग उन्हें नहीं जानते। उन्होंने बताया कि वो आज भी दीपिका की फिल्मों के बड़े फैन हैं, उन्हें उनकी फिल्में देखना पसंद है। मुज़म्मिल ने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा कि वो एक बहुत खूबसूरत और टैलेंटेड महिला हैं, जो अपने करियर में शानदार काम कर रही हैं।
जब मुजम्मिल इब्राहिम से पूछा गया कि क्या वो दीपिका से अब भी बात करते हैं, तो उन्होंने बताया कि दीपिका की शादी से पहले वे कभी-कभी एक-दूसरे से बातचीत कर लिया करते थे। ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती बनी रही और वे एक-दूसरे की कामयाबी पर चीयर करते थे। लेकिन जब दीपिका की शादी रणवीर सिंह से हुई, तो फिर उनका आपस में संपर्क पूरी तरह से खत्म हो गया।
जब दीपिका के लिए बजवाया एक ही गाना
दीपिका पादुकोण के साथ बिताए पुराने पलों को याद करते हुए मुजम्मिल इब्राहिम ने कहा कि वह दौर बहुत मासूम और खूबसूरत था। उन्होंने बताया कि वे दोनों अक्सर बारिश में रिक्शा से डेट पर जाया करते थे और उन लम्हों में एक खास खुशी थी। उस समय उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे, लेकिन फिर भी वे बहुत खुश रहते थे। मुजम्मिल ने बताया कि जब उन्होंने अपनी पहली कार खरीदी तो दीपिका बहुत खुश हुई थीं। उन्होंने माना कि ये यादें उनके लिए आज भी बहुत खास हैं, क्योंकि तब से उन्होंने कभी रिक्शा में डेट नहीं की। मुजम्मिल ने एक खास किस्सा याद करते हुए बताया कि एक बार दीपिका के जन्मदिन पर उन्होंने उसके पसंदीदा गाने को बार-बार चलवाया था। उन्होंने कहा कि उस वक्त उनके पास पैसे नहीं थे, लेकिन डीजे उनका दोस्त था, इसलिए उसने मदद की। डीजे ने करीब डेढ़ घंटे तक वही गाना बजाया ताकि दीपिका खुश हो सके। यह उनके लिए बहुत खास और यादगार पल था।