Get App

Sushant Singh: रात के सन्नाटे में शोर का शिकार हुए एक्टर सुशांत सिंह , मुंबई पुलिस से लगाई गुहार!

Sushant Singh: मुंबई की चकाचौंध भरी जिंदगी में एक्टर सुशांत सिंह को रात के सन्नाटे में शोर की मार झेलनी पड़ रही है जिसको लेकर उन्होंने अब मुंबई पुलिस से शिकायत की है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 1:00 PM
Sushant Singh: रात के सन्नाटे में शोर का शिकार हुए एक्टर सुशांत सिंह , मुंबई पुलिस से लगाई गुहार!

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मुद्दा उठाकर सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने मुंबई में अपने घर के पास बने एक रेस्टोरेंट के खिलाफ शोरगुल की शिकायत दर्ज की है। सुशांत ने ट्वीट करते हुए सीधे मुंबई पुलिस से सवाल किया कि “क्या यह कानूनी है?”

सुशांत ने बताया कि रेस्टोरेंट से देर रात तक तेज आवाजें आती हैं, जिससे उनके घर में शांति भंग होती है। उन्होंने कहा कि लगातार शोरगुल के कारण उन्हें और उनके परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभिनेता ने यह भी लिखा कि उन्हें समझ नहीं आता कि शहर में इस तरह की गतिविधियों को अनुमति कैसे मिल जाती है।

उनकी शिकायत के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। कई यूजर्स ने सुशांत का समर्थन करते हुए कहा कि मुंबई जैसे व्यस्त शहर में आम नागरिकों और कलाकारों को भी शांति का अधिकार मिलना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि रेस्टोरेंट्स को अपने ग्राहकों का ध्यान रखते हुए आसपास के निवासियों की सुविधा का भी ख्याल रखना चाहिए।

सुशांत ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रात 10:40 बजे रिकॉर्ड की गई फुटेज दिखाई दे रही है। वीडियो में दूर से ही रेस्टोरेंट की चकाचौंध वाली लाइट्स और तेज बीट्स वाली म्यूजिक साफ सुनाई दे रही हैं। उन्होंने लिखा, "डियर @MumbaiPolice, ये रूफटॉप रेस्टोरेंट ट्रोव9 मेरे रिहायशी बिल्डिंग के बगल में पिछले कई रातों से रात 10 बजे के बाद तेज म्यूजिक बजा रहा है। क्या ये लीगल है? ये वीडियो 10:40 पर शूट किया गया है और अभी भी शोर चल रहा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें