Aditya Roy Kapur: सलमान खान के बाद आदित्य रॉय कपूर के घर में घुसी अनजान महिला, पुलिस ने लिया ये एक्शन

Aditya Roy Kapur: एक्टर आदित्य रॉय कपूर के घर में एक अनजान महिला जबरन घुस गई। जब एक्टर आदित्य रॉय कपूर शूटिंग पर गए हुए थे, तब उनकी 49 साल की हाउस हेल्प संगीता पवार घर पर अकेली थीं। शाम करीब 6 बजे किसी ने दरवाजे की घंटी बजी। संगीता ने दरवाजा खोला तो सामने एक महिला खड़ी थी। महिला ने खुद को 47 साल की गजाला झकारिया सिद्दीकी बताया और कहा कि वह दुबई की रहने वाली है

अपडेटेड May 27, 2025 पर 4:04 PM
Story continues below Advertisement
Aditya Roy Kapur: एक्टर आदित्य रॉय कपूर के घर में एक अनजान महिला जबरन घुस गई

Aditya Roy Kapur: सलमान खान के घर में घुसपैठ की घटना के कुछ दिन बाद अब एक और एक्टर के घर में घुसपैठ की खबर सामने आ रही है। इस बार एक्टर आदित्य रॉय कपूर के घर में एक अनजान महिला जबरन घुस गई। जानकारी के मुताबिक, यह घटना मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके की है, जहां पर आदित्य रॉव कपूर रहते हैं। इस घटना के समय आदित्य शूटिंग के लिए बाहर थे और घर पर सिर्फ उनकी हाउस हेल्प संगीता पवार मौजूद थीं। महिला की पहचान 47 वर्षीय गजाला झकारिया सिद्दीकी के रूप में हुई जो बिना अनुमति के उनके घर में घुस गई। महिला का दावा था कि वह एक्टर को एक गिफ्ट देने आई है।

इसके बाद आदित्य रॉय कपूर वापस घर लौटे तो उन्होंने उस महिला को पहचानने से इनकार कर दिया और तुरंत सोसायटी मैनेजर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उनकी  हाउस हेल्प ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने 26 मई को महिला के खिलाफ जबरन घर में घुसने का मामला दर्ज किया है।

एक्टर जब घर पर नहीं थे तब आई महिला


फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, "जब एक्टर आदित्य रॉय कपूर शूटिंग पर गए हुए थे, तब उनकी 49 साल की हाउस हेल्प संगीता पवार घर पर अकेली थीं। शाम करीब 6 बजे किसी ने दरवाजे की घंटी बजी। संगीता ने दरवाजा खोला तो सामने एक महिला खड़ी थी। महिला ने पूछा कि क्या यह आदित्य रॉय का घर है। जब संगीता ने हां कहा तो महिला ने बताया कि वह अभिनेता के लिए कपड़े और गिफ्ट लेकर आई है। यह सुनकर संगीता ने उसे घर के अंदर आने दिया। जब उन्होंने महिला से पूछा कि वह किस समय आने वाली थी, तो उसने कहा, "शाम 6 बजे।"

एक्टर से मिलने की जिद पर अड़ी महिला

इसके कुछ देर बाद ही आदित्य रॉय कपूर घर लौट आए। तब उनकी हाउस हेल्प ने उन्हें उस महिला के बारे में बताया जो उनसे मिलने आई थी। लेकिन अभिनेता ने महिला को देखते ही कहा कि वह उसे नहीं पहचानते। महिला ने जबरदस्ती उनसे बात करने की कोशिश की, इस पर अभिनेता तुरंत घर से बाहर निकल गए और सोसायटी मैनेजर जयश्री डुंकडू को फोन किया। डुंकडू ने तुरंत एक्टर की मैनेजर श्रुति राव को जानकारी दी। श्रुति तुरंत रिजवी हाइट्स पहुंचीं और खार पुलिस को सूचना दी। इस दौरान जब नौकरानी ने महिला से घर से जाने को कहा, तो उसने मना कर दिया और वहीं रहने की जिद करने लगी।

महिला की हुई पहचान

खार पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने खुद को 47 साल की गजाला झकारिया सिद्दीकी बताया और कहा कि वह दुबई की रहने वाली है। लेकिन जब पुलिस ने उससे पूछा कि वह भारत क्यों आई और सीधे एक्टर आदित्य रॉय कपूर के घर कैसे पहुंची, तो उसने ठीक से जवाब नहीं दिया और बात को टालती रही।

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि महिला गलत इरादे से अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के घर में घुसी थी। इस मामले में गजाला झकारिया सिद्दीकी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 331(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो किसी के घर में जबरन घुसने या नुकसान पहुंचाने से जुड़ी है।

प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' दिसंबर में होगी रिलीज! सूत्र ने किया खुलासा, जल्द आ सकता है टीजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।