टीवी की मशहूर अदाकारा सौम्या टंडन, जिन्हें दर्शक आज भी ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अनीता भाभी के किरदार के लिए याद करते हैं, ने शो के नए सीजन ‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’ को लेकर अपनी राय सामने रखी है। शिल्पा शिंदे की अंगूरी भाभी के रूप में वापसी के बाद फैंस लगातार यह सवाल कर रहे थे कि क्या सौम्या भी अनीता भाभी बनकर शो में लौटेंगी।
