Dhurandhar OTT Release: थिएटर्स के बाद रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ अब ओटीटी पर करेगी धमाल, जानिए कब और कहां देखें?

Dhurandhar OTT Release: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में जबरदस्त सफलता हासिल की थी। दर्शकों ने इसे न सिर्फ एक्शन और ड्रामा के लिए सराहा, बल्कि रणवीर की दमदार अदाकारी को भी खूब पसंद किया। अब इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है ‘धुरंधर’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।

अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 6:12 PM
Story continues below Advertisement

दिसंबर 2025 में थिएटर्स में तहलका मचाने वाली रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' अब छोटे पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर 1340 करोड़ रुपये का वैश्विक कलेक्शन कर रिकॉर्ड तोड़ चुकी यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में दौड़ रही है, लेकिन फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। 30 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर ने स्टोरी, एक्शन और म्यूजिक से दर्शकों को दीवाना बना दिया। अगर आपने थिएटर में मिस कर दिया, तो घर के सोफे पर पॉपकॉर्न लेकर मजा लेने का मौका आ गया।

बॉक्स ऑफिस की बादशाह

रणवीर के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई 'धुरंधर' ने भारत में 883 करोड़ रुपये कमाए। खाड़ी देशों में बैन के बावजूद यह 2025 की नंबर वन फिल्म बनी। अक्षय खन्ना का रहमान डकैत रोल, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन जैसे सितारों का साथ और सारा अली खान की सशक्त भूमिका ने फिल्म को परफेक्ट बनाया। एंड क्रेडिट्स में 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर दिखा, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स ने दोनों पार्ट्स के राइट्स 130 करोड़ में खरीदे हैं।

OTT रिलीज का रोमांच

थिएट्रिकल रन के ठीक 2 महीने बाद आ रही यह रिलीज फैंस के लिए खुशखबरी है। हाई ऑक्टेन एक्शन, डांस नंबर्स (अक्षय की परफॉर्मेंस पर फिदा हो जाएंगे) और ट्विस्टेड स्टोरी घर बैठे एंजॉय करें। रिपोर्ट्स कहती हैं, तेलुगु वर्जन भी आएगा, जिससे साउथ के दर्शक जुड़ेंगे। अगर परिवार के साथ देखना है, तो वीकेंड प्लान तैयार रखें। फिल्म का जज्बा आपको बांध लेगा। मेकर्स की चतुराई रहीं कि बॉर्डर 2 की रिलीज के बाद ही OTT लॉन्च हो रहा, स्क्रीन्स फ्री होंगी।


सोशल मीडिया पर फैंस लिख रहे हैं, "घर पर धुरंधर, पॉपकॉर्न रेडी!"। अक्षय के डकैत लुक और रणवीर के इंटेंस रोल की तारीफ थम नहीं रही। यह फिल्म साबित करती है कि क्वालिटी कंटेंट ही राज करता है। ‘धुरंधर’ को रणवीर सिंह की करियर-डिफाइनिंग फिल्मों में गिना जा रहा है। इसमें उनका किरदार एक ऐसे शख्स का है जो परिस्थितियों से लड़ते हुए अपनी ताकत और जुनून से जीत हासिल करता है। फिल्म में एक्शन, इमोशन और ड्रामा का शानदार मिश्रण है। यही वजह है कि यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।