Cannes 2026: 'फ्रेंच रिवेरा' के जिस होटल में रुकी थीं Aishwarya Rai, उसके एक रात के किराए में आप खरीद लेंगे चमचाते सोने का हार

Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल की हर एक छोटी चीज टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती हैं। लेकिन क्या आप इवेंट का मेन हीरो यानी होटल Martinez के बारे में जानते हैं। ऐश्वर्या राय से लेकर ग्लोबल आइकन्स इस होटल में स्टे करते हैं। इसका एक रात का किराया जान आपके होश उड़ जाएंगे।

अपडेटेड May 25, 2026 पर 10:39
Story continues below Advertisement
बॉलीवुड एक्ट्रेस और ग्लोबल आइकन ऐश्वर्या राय बच्चन हर बार की तरह इस बार भी अपनी बेटी आराध्या के साथ कान्स पहुंची थीं। एक्ट्रेस जिस होटल में रुकी थीं, उसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

इस बार ऐश्वर्या राय कान्स के सबसे लग्जरी होटलों में से एक मार्टिनेज में रुकी हुई थीं। ऐश्वर्या राय बच्चन और ये होटल लगातार खबरों में छाया हुआ है।

होटल मार्टिनेज में कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान आने वाले ग्लोबल सितारे रहते हैं। ये सबका का पसंदीदा माना जाता है।

इस होटल में एक रात का खर्च करीब 1.5 लाख रुपये तक है। होटेल की लग्जरी सुविधाएं और शानदार लोकेशन इसे खास टच देती हैं। होटल में कुल 410 लग्जरी रूम और सुइट्स हैं।

होटेल के सभी कमरों से समुंदर का खास नजारा दिखता है। इसी के चलते ये सेलिब्रिटिज का भी पसंदीदा बना हुआ है।

इस होटल प्राइवेट बीच, स्विमिंग पूल, गार्डन, लग्जरी स्पा, फिटनेस सेंटर जैसी सुविधाएं गेस्ट को दी जाती हैं।

होटल का इंटीरियर बेहद क्लासिक और रॉयल है। सफेद और नीले रंगों का कॉम्बिनेशन इसे बेहद खूबसूरत और सुकून वाला बनाता है।

रात में होटल की लाइटिंग देखने लायक होती है। पूरे इलाके को रोशन करती लाइट हर किसी का दिल जीत लेती है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान इस होटल में दुनियाभर के मूवी आर्टिस्ट, डायरेक्टर और जूरी मेंबर रुकते हैं। यहां आफ्टर-पार्टियां भी टॉक ऑफ द टाउन रहती हैं।

कान्स 2026 में कई भारतीय सितारे रेड कार्पेट पर नजर आए। आलिया भट्ट, उर्वशी रौतेला, मौनी रॉय और अदिति राव हैदरी जैसे इवेंट के शुरुआत में दिखे। वहीं ऐश्वर्या ने क्लोजिंग सेरेमनी में पहुंच पूरी लाइम लाइट चुरा ली।

Story continues below Advertisement