Aishwarya Sharma-Neil Bhatt: ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को टीवी के सबसे पसंदीदा कपल में से एक है। कपल ने तीन साल पहले एक दूसरे से शादी की थी। वहीं पिछले कुछ दिनों से दोनों के तलाक अफवाहें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की अफवाहें तेजी से वायरल हो रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने पति से अलग होने की अफवाह पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट कर ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी बात कही। इसके साथ ही ऐश्वर्या ने लोगों से अपील की कि बिना किसी पुष्टि के ऐसी बातें न फैलाएं।
ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी
ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मैं लंबे समय से चुप हूं, इसलिए नहीं कि मैं कमजोर हूं, बल्कि इसलिए कि मैं अपनी शांति को बनाए रखना चाहती थी। लेकिन जिस तरह कुछ लोग मेरे नाम से वो बातें फैला रहे हैं जो मैंने कभी नहीं कही, ऐसी कहानियां बना रहे हैं जिनका मैं कभी हिस्सा नहीं रही और बिना किसी सच या जिम्मेदारी के अपने प्रचार के लिए मेरा नाम इस्तेमाल कर रहे हैं। ये सब बहुत दुखद है।"
ऐश्वर्या शर्मा ने क्या कहा
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "मैं यह साफ करना चाहती हूं कि मैंने न तो कोई इंटरव्यू दिया है, न कोई बयान और न ही कोई रिकॉर्डिंग की है। अगर आपके पास कोई मैसेज, ऑडियो या वीडियो जैसी कोई असली सबूत है, जिसमें मैंने ये बातें कही हों तो उसे सामने लाइए। वरना कृपया मेरे नाम पर झूठी खबरें फैलाना बंद करें। मेरी जिंदगी आपके मुताबिक चलने के लिए नहीं है और मेरी खामोशी को आप अपनी मंजूरी न समझें। कृपया ये याद रखें कि अगर कोई चुप है, तो इसका मतलब ये नहीं कि उसके पास कहने को कुछ नहीं है, बल्कि इसका मतलब है कि वह शोर नहीं, गरिमा को चुन रहा है।"
ऐश्वर्या ने की थी नील की तारिफ
फेमस टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा साल 2021 में एक दूसरे से शादी की थी। शादी के बाद कपल एक साथ रियलिटी शोज 'स्मार्ट जोड़ी' और 'बिग बॉस 17' में भी साथ नजर आए। दोनों की जोड़ी को काफी पंसद किया गया था। वहीं इसी साल वैलेंटाइन डे के मौके पर ईटाइम्स से बात करते हुए ऐश्वर्या ने नील भट्ट की खूब तारीफ की थी।