OTT Releases: 'रेड 2' से लेकर 'स्क्विड गेम 3' तक..., जून के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज

OTT Releases this week: जून के आखिरी हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर थ्रिलर, सस्पेंस, कॉमेडी और हॉरर से भरपूर फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसे आपको इस वीकेंड बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। जून के चौथे और आखिरी वीकेंड में ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज इस हफ्ते ओटीटी पर आने वाली हैं

अपडेटेड Jun 26, 2025 पर 3:44 PM
OTT Releases: जून के चौथे और आखिरी वीकेंड में ओटीटी पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है

OTT Releases: जून के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। इस हफ्ते ओटीटी पर कई पॉपुलर शो अपने नए सीजन के साथ वापस आ रहे हैं, तो वहीं कुछ नई वेब सीरीज भी रिलीज हो रही है। इन फिल्मों और वेब सीरीज को आप आसानी से घर बैठ कर एन्जॉय कर सकते हैं। इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर थ्रिलर, सस्पेंस, कॉमेडी और हॉरर से भरपूर फिल्में रिलीज होने वाली है। जून के चौथे वीकेंड में ओटीटी पर 'रेड 2' और 'स्क्विड गेम सीजन 3' जैसे कई फिल्में और सीरीज इस हफ्ते ओटीटी पर आने वाली है।

आइए जानते हैं इस हफ्ते Netflix, Prime Video, ZEE5, SonyLIV और Jio Hotstar जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही है।

'स्क्विड गेम' (Netflix)


कोरियन थ्रिलर सीरीज 'स्क्विड गेम' अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है। 'स्क्विड गेम' का तीसरा और आखिरी सीजन 27 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। भारत में इसे दोपहर 12:31 बजे से स्ट्रीम किया जा सकेगा। इस फेमस शो का निर्देशन ह्वांग डोंग-ह्युक ने किया है।

'रेड 2' (Netflix)

अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म 'रेड 2' सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब ओटीटी पर भी आने को तैयार है। ये थ्रिलर फिल्म 27 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। 'रेड 2' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

'मिस्त्री' (Jio Hotstar)

राम कपूर और मोना सिंह की नई वेब सीरीज 'मिस्त्री' 27 जून से जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। यह शो मशहूर इंटरनेशनल सीरीज 'मोंक' का भारतीय वर्जन है।

'पंचायत सीजन 4' (Prime Video)

पॉपुलर वेब सीरीज 'पंचायत' अपने चौथे सीजन के साथ वापसी किया है। 'पंचायत सीजन 4' 24 जून से एमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। इस शो को टीवीएफ ने बनाया है। इस सीजन में फुलेरा गांव में प्रधानी चुनाव की लड़ाई देखने को मिलेगी। इस शो में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैजल मलिक और चंदन रॉय जैसे कई फेमस कलाकार नजर आएंगे।

'विराटपलेम: पीसी मीना रिपोर्टिंग' (ZEE5)

नई तेलुगु सीरीज 'विराटपलेम: पीसी मीना रिपोर्टिंग' 27 जून से ZEE5 पर रिलीज होने वाली है। इसकी कहानी ऐसे गांव की हैं जहां न्यूली वेड महिलाओं की अजीब तरीके से मौत हो रही है। गांव के लोग इसे किसी पुराने श्राप से जोड़ते हैं। लेकिन सच्चाई जानने की जिम्मेदारी एक ईमानदार महिला कांस्टेबल मीना पर है।

DOR TV Shutdown: भारत की पहली सब्सक्रिप्शन-ओनली टीवी सेवा बंद, ग्राहकों का क्या होगा?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।