DOR TV Shutdown: भारत की मीडिया और टेक इंडस्ट्री में एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का अंत हो गया है। Streambox Media Private Limited ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि उसने DOR TV और उससे जुड़ी सभी सेवाओं को मई 2025 से स्थायी रूप से बंद कर दिया है।
DOR TV Shutdown: भारत की मीडिया और टेक इंडस्ट्री में एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का अंत हो गया है। Streambox Media Private Limited ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि उसने DOR TV और उससे जुड़ी सभी सेवाओं को मई 2025 से स्थायी रूप से बंद कर दिया है।
DOR TV को भारत की पहली सब्सक्रिप्शन-ओनली टीवी सेवा के तौर पर पेश किया गया था। इसमें Zerodha के को-फांउडर निखिल कामत ने भी पैसा लगाया था। लेकिन, अब इसका ऐप, कंटेंट सपोर्ट, सब्सक्रिप्शन और ग्राहक सेवा सभी बंद हो चुके हैं। कंपनी ने कहा है कि ग्राहकों से अब किसी तरह का भुगतान नहीं लिया जाएगा और कोई तकनीकी सहायता, वारंटी या सॉफ्टवेयर अपडेट भी नहीं मिलेगा।
सामान्य स्मार्ट टीवी की तरह करेगा
DOR TV डिवाइस एक सामान्य स्मार्ट टीवी की तरह काम करता रहेगा, लेकिन उस पर DOR का कोई विशेष कंटेंट या यूजर इंटरफेस सपोर्ट उपलब्ध नहीं रहेगा।
Streambox Media ने अपने बयान में कहा, 'हमें खेद है कि मई 2025 से Streambox Media Private Limited ने अपने सभी परिचालन बंद कर दिए हैं। इसके साथ ही DOR TV ऐप और सब्सक्रिप्शन सेवा भी अब समाप्त हो चुकी है।'
महत्वाकांक्षी थी प्रोजेक्ट की शुरुआत
Streambox Media ने नवंबर 2024 में DOR TV को एक subscription-based टीवी सेवा के रूप में लॉन्च किया था। इस वेंचर को Micromax Informatics, निवेशक निखिल कामत और Stride Ventures का समर्थन प्राप्त था।
DOR TV को सबसे पहले Flipkart पर उतारा गया था और बाद में ऑफलाइन डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के जरिए भी पेश किया गया।
क्या-क्या मिलता था फीचर
इस सर्विस में 4K QLED टीवी के साथ OTT सब्सक्रिप्शन, AVOD प्लेटफॉर्म्स, लाइव चैनल्स, गेमिंग, न्यूज और अन्य डिजिटल सेवाओं को एक सिंगल सब्सक्रिप्शन प्लान में जोड़ा गया था। यह सब DOR TV OS पर चलता था, जो भारत में ही डिजाइन और डेवलप किया गया था।
कंपनी का दावा था कि यह मॉडल यूजर्स को मल्टीपल रिमोट, ऐप और इंटरफेस से राहत दिलाकर एक unified viewing experience देता है। हालांकि, बाजार में ज्यादा प्रतिस्पर्धा और कंज्यूमर रिटेंशन की चुनौती के चलते यह मॉडल ज्यादा समय तक नहीं टिक सका।
अब आगे क्या होगा?
DOR TV डिवाइस स्मार्ट टीवी के रूप में तो चलता रहेगा, लेकिन इसके मूल फीचर्स अब उपलब्ध नहीं होंगे। जैसे कि एक्सक्लूसिव कंटेंट, सपोर्टेड प्लेटफॉर्म्स और DOR इंटरफेस। अब कंपनी ग्राहकों से कोई पैसा भी नहीं लेगी।
Streambox Media का अचानक बंद होना इस बात का संकेत है कि भारत में मीडिया-टेक स्टार्टअप्स को सिर्फ तकनीकी इनोवेशन नहीं, बल्कि मजबूत बिजनेस मॉडल, कंटेंट रणनीति और ग्राहक के साथ टिकाऊ संबंधों की भी जरूरत होती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।