Get App

Drishyam 4: क्या आने वाली हैं 'दृश्यम 4'? पार्ट 3 की सफलता के बीच जानें अजय देवगन ने अटकलों पर तोड़ी चुप्पी

Drishyam 4: 'दृश्यम 3' रिलीज हो चुकी है। अजय देवगन की फिल्म का ये आखिरी पार्ट था। हालांकि फैंस को अभी लग रहा है कि पार्ट 4 आ सकता है। दरअसल मोहनलाल की फिल्म का पार्ट 4 रिलीज किया जाएगा। इसके बाद अजय की फिल्म से भी फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं। अब अजय देवगन पार्ट 4 को लेकर अपनी बात कही है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 11, 2026 पर 4:53 PM
Drishyam 4: क्या आने वाली हैं 'दृश्यम 4'? पार्ट 3 की सफलता के बीच जानें अजय देवगन ने अटकलों पर तोड़ी चुप्पी
एक्टर ने बताया कि शुरू में टीम की 'दृश्यम' की तीसरी फिल्म बनाने की कोई योजना नहीं थी। उन्होंने इस आइडिया पर चर्चा की और अलग-अलग कहानियों पर काम किया, लेकिन शुरुआती प्लान सफल नहीं हुए। कई कोशिशों के बाद राइटर्स को आखिरकार एक ऐसी कहानी मिल गई जो फिल्म के लिए सही लगी।

Drishyam 4: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता जबरदस्त बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के साथ पूरा कर लिया है। यह हिंदी फ्रैंचाइजी मोहनलाल की मलयालम फिल्मों पर आधारित है, लेकिन इसका नया चैप्टर कहानी को अंजाम तक पहुंचाते हुए अपने अलग रास्ते पर चलता है।

हालांकि फैन्स विजय सलगांवकर की वापसी की उम्मीद कर रहे हैं और उनके उत्साहित रहने की एक छोटी सी वजह भी है। भले ही नई फिल्म का नाम 'द कन्क्लूजन' है, लेकिन अजय ने एक और सीक्वल की संभावना को पूरी तरह से खारिज नहीं किया है। एक्टर ने साफ किया कि मौजूदा फिल्म को कहानी के अंत के तौर पर प्लान किया गया था, लेकिन वह भविष्य के बारे में कुछ नहीं कह सकते।

गल्फ न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने कहा-"अभी के लिए यह कहानी का अंत है। मैं इसके बारे में कुछ कह नहीं सकता। 'कभी नहीं' ये मैं नहीं कहूंगा। फैसला यही था कि यह कहानी का अंत है। अभी फैसला यही है कि यह कहानी का अंत है, पर आगे क्या होगा ये समय की डिमांड पर निर्भर है।

एक्टर ने बताया कि शुरू में टीम की 'दृश्यम' की तीसरी फिल्म बनाने की कोई योजना नहीं थी। उन्होंने इस आइडिया पर चर्चा की और अलग-अलग कहानियों पर काम किया, लेकिन शुरुआती प्लान सफल नहीं हुए। कई कोशिशों के बाद राइटर्स को आखिरकार एक ऐसी कहानी मिल गई जो फिल्म के लिए सही लगी। टीम को स्क्रिप्ट पसंद आई और वे तीसरे पार्ट पर आगे बढ़ने को लेकर कॉन्फिडेंट थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें