Get App

Akansha Ranjan Kapoor: आकांक्षा रंजन कपूर ने एग फ्रीजिंग प्रोसेस पर खुलकर बात की, कहा-आखिरी दो वीक बहुत परेशान करने...

Akansha Ranjan Kapoor: फिल्म 'गिल्टी' एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने खुलासा किया कि उन्होंने एग फ्रीजिंग प्रक्रिया करवाई थी। महिला दिवस पर एक पोस्ट में वुमन बॉडी को एक्सट्राऑडनरी कहा।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 08, 2026 पर 3:38 PM
Akansha Ranjan Kapoor: आकांक्षा रंजन कपूर ने एग फ्रीजिंग प्रोसेस पर खुलकर बात की, कहा-आखिरी दो वीक बहुत परेशान करने...
आकांक्षा रंजन कपूर ने एग फ्रीजिंग प्रोसेस पर खुलकर बात की

Akansha Ranjan Kapoor: आज महिला दिवस मनाया जा रहा है और बॉलीवुड हस्तियां सोशल मीडिया पर अपने जीवन में मौजूद महिलाओं को सपोर्ट करने वाली पोस्ट साझा कर रही हैं। अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने हाल ही में एग फ्रीजिंग प्रक्रिया करवाई है। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि पिछले दो वीक काफी कठिन रहे और इस दौरान उन्हें इंजेक्शन लगवाने पड़े, पेट फूलना, मूड स्विंग्स और दवाइयों को खाना , और सर्जरी करवानी पड़ी। उन्होंने नारी शरीर की शक्ति की सराहना करते हुए इसे 'असाधारण' बताया।

महिला दिवस पर आकांक्षा रंजन कपूर ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर साझा की। अगली तस्वीर में वह अपनी फिटनेस रुटीन में वापस लौटने की कोशिश करती नजर आईं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “कल मैंने अपने एग फ्रीज करवाए!! मैंने इसे साझा करने का सोचा नहीं था, लेकिन आज का दिन इसे बताने के लिए सही लग रहा है… महिला शरीर असाधारण है। पिछले दो हफ्ते… बेहद मुश्किल भरे थे। हर दिन खुद को इंजेक्शन लगवाना, हार्मोन का असर, पेट फूलना, मूड स्विंग्स, लगातार स्कैन, दवाइयां, आईवी ड्रिप और सर्जरी। लेकिन मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि महिलाएं दमदार होती हैं… और मैं हमारे शरीर की अद्भुत बुद्धिमत्ता और क्षमताओं से चकित हूं।”

उन्होंने दूसरी तस्वीर के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने टहलने की कोशिश की थी। “दूसरी तस्वीर आज की है - उस नौकरी के लिए तैयार हो रही हूं जो मैं चाहती हूं। एथलेटिक और अपनी दिनचर्या में वापस लौट रही हूं... हालांकि मैं मुश्किल से अपने घर के आसपास 20 मिनट ही टहल पाई। लेकिन सच कहूं तो, इतना ही काफी लगा! क्योंकि इस शरीर ने कुछ अलग कर दिखाया है। महिला दिवस की शुभकामनाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें