Get App

Emmys 2026: जानें भारत में कब और कहां देख पाएंगे एमी अवॉर्ड सेरेमनी

Emmys 2026: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित एमी अवॉर्ड्स 2026 आगाज होने जा रहा है। इस बार फंक्शन की मेजबानी मारिस्का हार्गिटे कर रही हैं। भारत की ऑडियंस कब और कहां इस अवॉर्ड शो की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकती है, चलिए आपको बताते हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 14, 2026 पर 6:00 PM
Emmys 2026: जानें भारत में कब और कहां देख पाएंगे एमी अवॉर्ड सेरेमनी
कई मशहूर हस्तियां भी प्रेजेंटर के तौर पर स्टेज पर नजर आएंगी। खबरों के मुताबिक इस लिस्ट में जेंडया, फ्लोरेंस प्यू, जॉन हैम, एमी पोहलर, सैली फील्ड, केके पामर, डेविड हार्बर, मैकाले कल्किन, डैन लेवी, सारा मिशेल गेलर और रेचल सेनोट शामिल हैं।

Emmys 2026: टेलीविजन की सबसे बड़ी अवॉर्ड नाइट का इंतजार अब लगभग खत्म होने वाला है। 78वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स लॉस एंजिल्स में 14 सितंबर को होंगे। लेकिन भारत में दर्शकों को इसे लाइव देखने के लिए 15 सितंबर की सुबह जल्दी उठना होगा।

2026 एमी अवॉर्ड्स को मारिस्का हार्गिटे होस्ट करेंगी, जो 'लॉ एंड ऑर्डर स्पेशल विक्टिम्स यूनिट' में डिटेक्टिव ओलिविया बेन्सन का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। इस शो में अपने काम के लिए एमी जीत चुकीं यह एक्ट्रेस लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में इस साल की सेरेमनी को होस्ट करेंगी। भारत में दर्शक JioHotstar पर अवॉर्ड्स को लाइव देख सकेंगे। यह प्लेटफॉर्म रेड कार्पेट-प्री-शो और मुख्य सेरेमनी दोनों को दिखाएगा।

Emmys 2026 भारत में तारीख और समय

यह सेरेमनी अमेरिका में 14 सितंबर को शाम 8 बजे ET या शाम 5 बजे PT पर शुरू होगी। समय के अंतर के कारण यह इवेंट भारत में 15 सितंबर की सुबह देखा जा सकेगा। रेड कार्पेट और प्री-शो सुबह 4:30 बजे IST पर शुरू होंगे और उसके बाद सुबह 5:30 बजे IST पर मुख्य एमी अवॉर्ड्स सेरेमनी होगी। अगर आप सबसे खास पलों को लाइव देखना चाहते हैं, तो भारत में 15 सितंबर की तारीख याद रखें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें