Bhooth Bangla on OTT: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला (Bhooth Bangla) सिनेमाघरों के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी, इससे जुड़ी जानकारी सामने आई है। फिल्म को लेकर फैंस में खासा एक्साइटमेंट बना हुआ है। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी भूत बंगला सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।
फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं तो उनकी ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर पहले ही कयास लगाने शुरू कर दिए जाते हैं। भूत बंगला को लेकर भी कुछ ऐसी ही चर्चा हो रही है। भूत बंगला सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा। यह फिल्म सिनेमाघरों में के बाद नेटफ्लिक्स पर घर बैठे आपका मनोरंजन करेगी। नेटफ्लिक्स फिल्म का डिजिटल पार्टनर बना है।
हालांकि भूत बंगला की ओटीटी रिलीज डेट (Bhooth Bangla OTT Release Date) को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म एक से डेढ़ महीने बाद ही ओटीटी पर रिलीज की जाती हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म जून या फिर जुलाई तक ओटीटी पर रिलीज कर दी जाएगी।
फिल्म की बात करें तो भूत बंगला की कहानी अर्जुन (अक्षय कुमार) और उसकी बहन (मिथिला) के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो लंदन में रहते हैं। मिथिला को अचानक अपने दादाजी की बड़ी प्रॉपर्टी और महल विरासत में मिलता है। इसके बाद अर्जुन तय करता है कि अपनी बहन की शादी के लिए वह इसी महल को सजाएगा और पहुंच जाता है भारत के मंगलपुर गांव में। लेकिन कहानियों के अनुसार, उस गांव में किसी की शादी नहीं सदियों से नहीं हुई है। इसके पीछे वधूसुर का श्राप है। वह दुल्हनों को चुरा ले जाता है। इसके बाद ही शुरू होती है मेन कहानी, जिसे देखने के लिए आपको सिनेमाहॉल पहुंचना होगा।
इस फिल्म की कहानी आपको जानी पहचानी तो लगेगी, जिसको कही न कही हम पहले भी देख चुके हैं। इसलिए जरूरी ये है कि आप कितना हंसते और कितना डरते हैं। भूत बंगला इंटरवल से पहले पूरी तरह से पुरानी यादों से भरी नजर आएगी। प्रियदर्शन के सभी सीन पुराने दिन याद दिलाएगी। दरअसल, चोमू महल समेत लोकेशन लगभग वही हैं, जो भूल भुलैया में नजर आ चुकी हैं। दिवाकर मणि ने गांव के माहौल को खूबसूरती से कैद किया है। इसके अलावा, बेहतरीन विज़ुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है, जो फिल्म के लिए वाकई बहुत फायदेमंद साबित हुए हैं।