Alia Bhatt: 'उस बेवकूफ लड़के के लिए मत रोना' आलिया भट्ट ने खोले अपने पर्सनल लाइफ के राज

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने अपने बचपन की खुद के नाम एक भावुक लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े पर्सलन और इमोशनल एक्सपीरियंस को शेयर की है। ये लेटर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है

अपडेटेड Feb 02, 2026 पर 10:37 PM
Story continues below Advertisement
अपने इस लेटर में उन्होंने अपनी बेटी राहा की भी जिक्र किया है

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर अपने फैंस के बीच चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि एक इमोशनल लेटर है। आलिया ने ये लेटर बचपन वाली आलिया के नाम लिखा है। इस लेटर में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई पर्सलन और इमोशनल एक्सपीरियंस को शेयर की है। इस लेटर उन्होंने अपने अपने कुछ खास किस्सों बारे में बात की हैं, जो पहले फैंस को पता नहीं थीं। आलिया का ये लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस को आलिया का ये लेटर काफी पंसद आ रहा है। आलिया ने एक नए वीडियो में अपने लेटर में अपनी लाइफ के पूरे सफर के बारे में आसान और दिल से बातें की हैं।

आलिया ने शेयर किया वीडियो

एस्क्वायर इंडिया के लिए एक वीडियो में, आलिया भट्ट ने कहा, “‘प्यारी आलिया, प्लीज हाई स्कूल के उस बेवकूफ लड़के के लिए मत रोना, वह इसके लायक नहीं है। मैं तुमसे वादा करती हूं कि एक दिन तुम पूरी दुनिया के सबसे अच्छे लड़के से मिलोगी। जिस पर तुम्हें हमेशा चुपके से क्रश रहा है, वह तुम्हें इज्जत, सुकून, शांति और हंसी के साथ प्यार करेगा।"


एक्ट्रेस ने आगे कहा, "वह तुम्हारी सबसे सेफ जगह होगा, तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त बनेगा और तुम्हारे बारे में सब कुछ जानता होगा। तुम जानती हो, जिसे तुम हमेशा चाहती थीं, कोई जो तुम्हारे मन की बात बिना कहे समझ ले वह तुम्हारे लिए वही सब करेगा।” इस लेटर में आलिया का इशारा रणबीर कपूर की ओर था।

 

आलिया ने राहा की भी किया जिक्र

अपने इस लेटर में उन्होंने अपनी बेटी राहा की भी जिक्र किया है। उन्होंने आगे कहा, “छोटी सी मैं, तुम्हारे अच्छे और बुरे दिन दोनों आएंगे, लेकिन ज्यादातर दिन शुक्रगुजारी से भरे होंगे। एक छोटे से तुम्हारी देखभाल करने का सपना भी सच होगा। तुम्हारी दुनिया की सबसे खूबसूरत बेटी होगी और तुम्हारा दिल इतना बढ़ जाएगा, जिसकी तुम कल्पना भी नहीं कर सकती। वह एक छोटी वकील भी बनेगी, इसलिए इसके लिए तैयार रहना।”

कब हुई थी आलिया-रणबीर की शादी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी एक फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी और धीरे-धीरे एक खूबसूरत रिश्ते में बदल गई। काफी समय तक चली चर्चाओं के बाद दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में वास्तु अपार्टमेंट में एक सादे और निजी समारोह में शादी कर ली। साल 2022 में ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बन गए। 6 नवंबर 2022 को उन्होंने अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत किया। इस खुशी की जानकारी आलिया ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिये दी, जिसमें उन्होंने बताया कि राहा जन्म के साथ ही उनकी पूरी दुनिया बन गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।