Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने ‘डोंट बी शाय’ को लेकर की खुलकर बात, जानें क्यों फिल्म को बताया खास?

Alia Bhatt: आलिया भट्ट हाल में ही अपनी नई फिल्म ‘डोंट बी शाय’ को लेकर खुलकर बात की है। फिल्म की एक्ट्रेस निर्माता है।

अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 1:55 PM
Story continues below Advertisement
आलिया भट्ट ने ‘डोंट बी शाय’ को लेकर खुलकर बात करते हुए कहा कि ये फिल्म बेहद स्पेशल है

Alia Bhatt: अगर किसी की पूरी तरह से प्लान की हुई ज़िंदगी अचानक उलझ जाए, तो क्या होता है? प्राइम वीडियो की आने वाली ओरिजिनल फिल्म ‘डोंट बी शाय’ यही दिखाती है। इसमें 20 साल की श्यामिली ‘शाय’ दास की बसी दुनिया धीरे-धीरे बिखरने लगती है। लंदन में हुए ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स इंटरनेशनल ओरिजिनल्स’ इवेंट में, जहां ‘डोंट बी शाय’ ही इकलौती इंडियन फिल्म थी, आलिया भट्ट ने इसे ‘ताज़गी भरी कहानी’ बताया। उन्होंने कहा कि महिला क्रिएटर्स की टीम ने शाय की दुनिया को बहुत ही असली और रिलेटेबल तरीके से जिंदा किया है।

इसी बात को दोहराते हुए, निखिल मधोक, डायरेक्टर और हेड ऑफ़ ओरिजिनल्स, प्राइम वीडियो इंडिया, ने बताया कि आजकल लोग असंपूर्ण और असली किरदारों को ज्यादा पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि शाय, जो तुरंत पसंद आने वाली नहीं और बिल्कुल परफेक्ट भी नहीं है, एक ऐसा किरदार है जिसे आप उसकी कहानी में फॉलो करना चाहते हैं।

इस पूरी टीम में महिलाएं हैं जैसे शाहीन, मैं, स्रीती, शायद हम लोग इसे क्रिएट किया, लेकिन जब इसे पूरी कास्ट और क्रू के साथ जीवंत होते देखा, तो बस इतना ही महसूस होता है कि हम इसे बनाने का मौका पाकर कितने शुक्रगुजार हैं। सच में, मैं आपको (निखिल मधोक) धन्यवाद देना चाहती हूं कि आपने ‘डोंट बी शाय’ को चुना, क्योंकि ऐसी कहानियां देखने की जरूरत है। ये सच में एक ताज़गी भरी कहानी है। आप इसे देखकर सच में खुद को ताज़ा महसूस करते हैं।”


डोंट बी शाय’ की दुनिया के बारे में थोड़ी और बात करूं, तो कहानी शाय और उसकी दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की शुरुआत में ही हमें शाय की दुनिया में ले जाया जाता है। लेकिन मुझे लगता है कि जो भी इसे देखेगा, उसे किसी न किसी किरदार से जुड़ाव महसूस होगा। हमारी भी कोशिश यही थी कि ‘डोंट बी शाय’ में ऐसे कई किरदार हों जिनसे आप कनेक्ट कर सकें और जिनके बारे में आप जानने के लिए उत्सुक हों।”

निखिल मधोक, डायरेक्टर और हेड ऑफ़ ओरिजिनल्स, प्राइम वीडियो इंडिया ने बताया कि असंपूर्ण किरदार ज्यादा रिलेटेबल क्यों लगते हैं, और क्यों शाय अलग लगती है, निखिल माधोक कहते हैं, “असल में, खासकर युवा कहानियों में ये देखा जाता है कि परफेक्शन अब थकाऊ लगने लगा है।

लोग ऐसी कहानियां देखना चाहते हैं जिनमें किरदार थोड़े असंपूर्ण हों, असली हों, गलतियां करें छोटी या बड़ी यही उन्हें रिलेटेबल और मज़ेदार बनाता है। ‘डोंट बी शाय’ में शाय का किरदार सबसे अलग है। वह किसी भी आम ‘अच्छी लड़की’ वाले रोल में फिट नहीं बैठती। शुरुआत में वह तुरंत पसंद आने वाली नहीं है। वह डॉमिनेटिंग बनने की कोशिश करती है, सोचती है कि उसने सब समझ लिया है और सब कुछ उसके प्लान के मुताबिक होगा, लेकिन असली जिंदगी उसे झटका देती है।

फिर भी उसमें कुछ प्यारा है जो आपको खींचता है और उसकी कहानी में शामिल होने का मन करता है। ये स्क्रिप्ट में भी बहुत अच्छे से दिखाया गया है। मुझे लगता है कि आप ऐसे असली और असंपूर्ण किरदारों को आसानी से खोज सकते हैं। आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के बैनर इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस और ग्रिश्मा शाह व विकेश भुतानी के को-प्रोडक्शन में बनी ‘डोंट बी शाय’ को स्रीती मुखर्जी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह आने वाली ओरिजिनल फिल्म प्राइम वीडियो पर भारत में और दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और टेरिटरीज में एक्सक्लूसिव रूप से प्रीमियर करने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।