Get App

अल्लू अर्जुन की मेगा फिल्म AA22 पर बड़ा अपडेट, बर्थडे पर खास ऐलान

डायरेक्टर एटली के निर्देशन में बन रही अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि एक्टर के जन्मदिन पर फिल्म के टाइटल की पहली झलक दिखाई जा सकती है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को लेकर उत्साह बनाए रखने के लिए मेकर्स ने खास प्रमोशनल प्लान तैयार किया है।

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Mar 11, 2026 पर 9:30 AM
अल्लू अर्जुन की मेगा फिल्म AA22 पर बड़ा अपडेट, बर्थडे पर खास ऐलान
AA22: शाहरुख खान और एटली की दोस्ती फिल्म ‘जवान’ के बाद और मजबूत हो गई है।

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की आने वाली पैन इंडिया फिल्म AA22 को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा हो रही है। बड़े बजट और दमदार स्टारकास्ट वाली इस फिल्म का निर्देशन हिट मशीन माने जाने वाले एटली कर रहे हैं। फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस इसकी हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। अब मेकर्स ने इसके प्रमोशनल कैंपेन को भी शुरू करने की तैयारी कर ली है, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन के जन्मदिन 7 अप्रैल को फैंस के लिए खास सरप्राइज प्लान किया गया है।

बताया जा रहा है कि उसी रात 11:59 बजे फिल्म के टाइटल की पहली झलक सामने लाई जा सकती है। इस खास पल का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं, क्योंकि इस फिल्म को बड़े स्तर की एक्शन एंटरटेनर माना जा रहा है।

टाइटल रिवील इवेंट में शाहरुख खान का खास अंदाज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म AA22 के टाइटल की पहली झलक को खास बनाने के लिए शाहरुख खान भी इस इवेंट से जुड़ सकते हैं। कहा जा रहा है कि शाहरुख इस टाइटल रिवील को प्रेजेंट करते नजर आ सकते हैं। वहीं इस इवेंट में अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर एटली वर्चुअली शामिल हो सकते हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें