पैन इंडिया स्टार Allu Arjun के छोटे भाई और अभिनेता Allu Sirish इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। सिनेमा की दुनिया से जुड़े इस परिवार में जल्द ही शहनाइयां गूंजने वाली हैं, क्योंकि अल्लू सिरीश अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर Nayanika Reddy के साथ 6 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।शादी से पहले ही जश्न का माहौल बन चुका है। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
फैंस भी इस खास मौके पर कपल को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। फिल्मी सितारों से सजे इन आयोजनों ने इस शादी को और भी खास बना दिया है। साफ है कि यह शादी सिर्फ पारिवारिक समारोह नहीं, बल्कि स्टार स्टडेड इवेंट बन चुकी है।
प्री-वेडिंग पार्टी में सितारों का मेला
हाल ही में कपल ने एक ग्रैंड प्री-वेडिंग पार्टी रखी, जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े नाम शामिल हुए। इस खास मौके पर राणा दग्गुबाती, ‘पुष्पा’ के निर्देशक डायरेक्टर सुकुमार, डायरेक्टर एटली, एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण इस फंक्शन में शामिल हुए।
राम चरण से नागार्जुन तक पहुंचे मेहमान
पार्टी में राम चरण और नागार्जुना की एंट्री ने महफिल को और खास बना दिया। इसके अलावा Nani, Sandeep Reddy Vanga और मशहूर कॉमेडियन Brahmanandam समेत कई बड़े चेहरे नजर आए। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें छाई हुई हैं।
अल्लू सिरीश और नयनिका की पहली मुलाकात 2023 में एक पार्टी के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों करीब आए और अक्टूबर 2024 में सगाई कर ली। अब 6 मार्च को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।