Get App

भाईजान की 'गलवान' से डरी आलिया की ‘अल्फा’! यशराज ने क्लैश से बचने के लिए पोस्टपोन की रिलीज डेट

बॉलीवुड में अक्सर बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट्स को लेकर रणनीतिक बदलाव देखने को मिलते हैं। ताज मामला आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ का है, जिसकी रिलीज डेट बदल दी गई है ताकि यह सलमान खान की मेगा-प्रोजेक्ट ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बॉक्स ऑफिस पर सीधे टकराव से बच सके।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 27, 2025 पर 3:57 PM
भाईजान की 'गलवान' से डरी आलिया की ‘अल्फा’! यशराज ने क्लैश से बचने के लिए पोस्टपोन की रिलीज डेट

बॉलीवुड की एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अल्फा' फिर से रिलीज डेट बदल रही है। YRF स्पाई यूनिवर्स की यह पहली महिला-केंद्रित एक्शन थ्रिलर पहले 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' से क्लैश बचाने के लिए नई तारीख तय होगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने X पर खुलासा किया कि आदि चोपड़ा ने भाईजान को प्राथमिकता दी है।

'अल्फा' में आलिया और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं, जबकि बॉबी देओल विलेन बने हैं। यह फिल्म क्रिसमस 2025 से अप्रैल 2026 शिफ्ट हुई थी, क्योंकि VFX पर ज्यादा समय चाहिए था। लेकिन अब सलमान की पेट्रियॉटिक वॉर ड्रामा 'बैटल ऑफ गलवान' उसी डेट पर आ रही है, जो 2020 के भारत-चीन सीमा संघर्ष पर आधारित है। YRF ने साफ कहा कि अगले कुछ महीनों में थिएट्रिकल कैलेंडर चेक कर नई डेट अनाउंस करेंगे। आलिया के फैंस निराश हैं, लेकिन इंडस्ट्री में इसे स्मार्ट मूव माना जा रहा है।

सलमान का स्टारडम जगजाहिर है। 'टाइगर' सीरीज और 'अंतिम' जैसी फिल्मों से साबित हो चुका कि भाईजान सिंगल रिलीज पर धमाल मचाते हैं। आलिया की 'अल्फा' एक्शन से लैस है और हाई ऑक्टेन चेज, गैजेट्स और स्पाई गेम्स पर आधारित है। निर्देशक शिव रावत की यह फिल्म YRF के 'टाइगर' और 'पठान' यूनिवर्स को आगे बढ़ाएगी। शरवरी के साथ आलिया का डबल धमाका होने वाला है लेकिन क्लैश से दोनों फिल्मों का नुकसान हो सकता था। आदि चोपड़ा और सलमान की पुरानी दोस्ती ने यह फैसला आसान कर दिया।

यह बदलाव बॉलीवुड की स्ट्रैटेजी दिखाता है। पोस्ट-पैंडेमिक में सिंगल रिलीज पर फोकस बढ़ा है। 'अल्फा' का टीजर भव्य था, जहां आलिया का ट्रांसफॉर्मेशन फैंस को चौंका गया। सलमान की 'गलवान' में रणदीप हूडा और अन्य सितारे हैं, जो देशभक्ति का तड़का लगाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें