Ameesha Patel: मुंबई के चर्चगेट इलाके में अमीषा पटेल के माता-पिता के घर पर गहनों की चोरी हुई है। घर से लगभग 5 लाख रुपये की कीमत का सामान गायब बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक हाउस हेल्पर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 40 वर्षीय सीमा घाटे के तौर पर हुई है, जो पालघर की रहने वाली बताई जा रही है।
