83 वर्ष की उम्र में भी अमिताभ बच्चन की ऊर्जा और सक्रियता लोगों को हैरान कर देती है। फिल्मों और टीवी के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी लगातार जुड़े रहते हैं। देर रात किए गए उनके पोस्ट अक्सर सुर्खियां बटोर लेते हैं और फैंस उनके हर शब्द का मतलब निकालने में जुट जाते हैं। कभी वह अपनी बात बिल्कुल साफ अंदाज में रखते हैं, तो कभी ऐसे संकेतों में लिखते हैं कि पाठकों के बीच चर्चा शुरू हो जाती है। यही वजह है कि उनका हर नया संदेश इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाता है।
मंगलवार रात करीब 10 बजे साझा किया गया उनका ताजा पोस्ट भी कुछ ऐसा ही रहा, जिसने एक बार फिर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। अब उनके प्रशंसक उस संदेश के पीछे छिपे अर्थ को समझने की कोशिश कर रहे हैं।
ब्लॉग में छेड़ा दिलचस्प विषय
अपने हालिया ब्लॉग में बिग बी ने “बहुत सोचने” और “बिल्कुल न सोचने” के विचार पर मन की बात साझा की। उन्होंने बताया कि उन्हें एक किताब भेजी गई है, जिसके पीछे क्या मंशा है यह तो साफ नहीं, लेकिन उसे पढ़ने पर वह जरूर विचार करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर साझा करने लायक कुछ होगा, तो उस पर भी “सोचेंगे”।
पोस्ट में किताब का नाम न होने से फैंस की जिज्ञासा और बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि आखिर वह कौन-सी किताब है, जिसने बिग बी को इतना सोचने पर मजबूर कर दिया।
काम के मोर्चे पर भी फुल एक्टिव
फिल्मों के साथ-साथ अमिताभ बच्चन अपने लोकप्रिय शो कौन बनेगा कड़ोरपती से भी जुड़े हुए हैं। हाल ही में उन्होंने सीजन 17 का आखिरी एपिसोड शूट किया, जहां वह भावुक नजर आए। आने वाले समय में वह Kalki 2898 AD और Brahmastra Part Two: Dev जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे।