Get App

Amitabh Bachchan: बिग बी के पड़ोसी का वायरल वीडियो, शहंशाह से की ये दिल छू लेने वाली रिक्वेस्ट

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के पड़ोसी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने मेगास्टार का धन्यवाद किया और अपनी खास इच्छा भी व्यक्त की। वीडियो में पड़ोसी ने बिग बी से मिलने की इच्छा जताई और उनकी विनम्रता और फैंस के प्रति स्नेह के लिए आभार प्रकट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 10:20 AM
Amitabh Bachchan: बिग बी के पड़ोसी का वायरल वीडियो, शहंशाह से की ये दिल छू लेने वाली रिक्वेस्ट
Amitabh Bachchan: निर्मित के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर रिएक्ट किया।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में 55 साल पूरे कर लिए हैं और आज भी वे इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाए हुए हैं। सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं, बल्कि वे लंबे समय से टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) को भी होस्ट कर रहे हैं, जिसे दर्शक बेहद पसंद करते हैं। 83 साल की उम्र में भी उनकी एनर्जी और जोश युवा कलाकारों को भी मात देता है। अमिताभ का एक खास और दिल छू लेने वाला रूटीन भी है। हर रविवार वे अपने बंगले जलसा के गेट पर फैंस का अभिवादन करने निकलते हैं। हजारों लोग वहां उनके दर्शन करने आते हैं, और अमिताभ बड़े प्यार और विनम्रता से उनका अभिवादन करते हैं। यह संडे का रूटीन सालों से उनके जीवन का हिस्सा बन चुका है।

उनके इस व्यवहार से पता चलता है कि वह सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि अपने फैंस के लिए हमेशा स्नेह और सम्मान रखते हैं। इस तरह अमिताभ बच्चन का करियर, उनकी ऊर्जा और फैंस के प्रति लगाव उन्हें बॉलीवुड का बेजोड़ सुपरस्टार बनाता है।

पड़ोसी का खास वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर निर्मित जेसरानी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे खुद को अमिताभ के पड़ोसी बताते हैं। वीडियो में अमिताभ जलसा के बाहर फैंस का अभिवादन कर रहे हैं, और निर्मित उनके पीछे खड़े दिखते हैं। इस वीडियो के जरिए निर्मित ने अपनी खास रिक्वेस्ट भी की और बिग बी से मिलने की इच्छा जताई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें