Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले अमर रहे नारों के साथ दिवंगत सिंगर के पार्थिव शरीर को शिवाजी पार्क ले जाया गया। यहां बेटे आनंद ने मां को पूरे विधि-विधान के साथ मुखाग्नि दी। आशा भोसले पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। आखिरी वक्त में उन्हें गाने गाकर अंतिम विदाई दी। म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गजों शान, अनूप जलोटा समेत कई लोगों ने गाना गाकर आशा ताई को विदा किया।
