Call Me Bae 2: पॉपुलर सीरीज कॉल मी बे सीजन 2 में बे अपनी जिंदगी में प्यार से भरे रोमांटिक प्लॉट के बीच नए ट्विस्ट के साथ नजर आने वाली है। प्राइम वीडियो की सीरीज इस बार अनन्या पांडे, गुरफतेह पीरजादा और विहान समत के बीच लव ट्राएंगल देखने मिलने वाला है।
इसके वजह से सीरीज खुद में सीरियस केमिस्ट्री और उलझी हुई भावनाएं लिए हुए है। सीरीज में नील और अगस्त्य दोनों का अपना अलग अंदाज है, तो क्या बे की ओल्ड स्कूल लव लाइफ में कुछ भी सुलझा हुआ नजर नहीं आ रहा है? जो भी हो, इस रोमांटिक मुकाबले में दर्शकों की दिलचस्पी अभी से बढ़ गई है। तो बताएं आप किसकी टीम में हैं?
इस सीरीज को धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सोमेन मिश्रा और कॉलिन डी'कुन्हा इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। इस सीरीज को इशिता मोइत्रा ने बनाया है और उन्होंने समीना मोटलेकर, रोहित नायर और नित्तल चंदराना के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है।
नए सीजन में एक बार फिर पसंदीदा कास्ट की वापसी हो रही है। इसमें अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं श्रुति कमल हासन भी इस बार टैलेंट टीम में शामिल हुई हैं। इनके अलावा वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी जरूरी किरदार निभाते नजर आएंगे। कॉल मी बे सीजन 2 का प्रीमियर एक्सक्लूसिव तौर से प्राइम वीडियो पर 17 दिसंबर 2026 को होगा।