Ananya Panday Trimbakeshwar visit: महादेव की शरण में पहुंचीं अनन्या पांडे, इंस्टा पोस्ट में लिखा ‘सबसे अच्छे सफर की शुरुआत’

Ananya Panday Trimbakeshwar visit: अनन्या पांडे आज की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिमनें वो शिव भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। उन्होंने त्रयंब्केश्वर मंदिर के दर्शन किए और इंस्टा पोस्ट पर लिखा ‘सबसे अच्छे सफर की शुरुआत’

अपडेटेड Feb 04, 2026 पर 6:07 PM
Story continues below Advertisement
उन्होंने महाराष्ट्र में नासिक के त्रयंब्केश्वर मंदिर में दर्शन किए और भगवान शिव की पूजा की।

Ananya Panday Trimbakeshwar visit: लगता है अनन्या पांडे ने नए साल में आध्यात्म की राह पकड़ ली है। हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘तू मेरा मैं तेरी मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आने के बाद वो तीर्थ कर रही हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में नासिक के त्रयंब्केश्वर मंदिर में दर्शन किए और भगवान शिव की पूजा की। अपनी इस ट्रिप की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘सबसे अच्छे सफर की शुरुआत’।

बता दें, त्रयंब्केश्वर मंदिर देश में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। महाराष्ट्र के नासिक के पास स्थित इस मंदिर का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसका तीन मुखी शिवलिंग ब्रह्मा, विष्णु और महेश का स्वरूप है। माना जाता है कि गोदवरी नदी भी इस जगह से निकली है।

अनन्या पांडे ने त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए

फिल्मी दुनिया के ग्लैमर और स्टाइल से दूर माथे पर तिलक लगाए अनन्या इन तस्वीरों में काफी सिंपल नजर आ रही हैं। अपने इंस्टा प्रोफाइल पर शेयर इन फोटो में वह ध्यान और शांति से पूजा-अर्चना में हिस्सा लेती दिख रही हैं। उनके साथ उनकी मां भी थीं, और दोनों प्रार्थना के दौरान साथ खड़ी दिखीं। तस्वीरें शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा, "हर हर महादेव, मेरा पहला ज्योतिर्लिंग, सबसे अच्छी यात्रा की शुरुआत," जिससे पता चलता है कि यह यात्रा उनके लिए कितनी खास थी। त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूरे साल भक्तों का तांता लगा रहता है। अनन्या ये तस्वीरें देख फैंस इतने खुश और एक्साइटेड हैं कि उनका कमेंट सेक्शन सपोर्ट मैसेज से भर दिया है।

अनन्या पांडे की आध्यात्मिक यात्रा


अनन्या ने 2026 की शुरुआत अपनी आध्यात्मिक यात्रा से की, इससे पहले जनवरी में भी उन्होंने एक शिव मंदिर के दर्शन किए थे। सिर्फ एक हफ्ते पहले, एक्ट्रेस ने एक मंदिर से अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी जिसमें वह गौ सेवा करती नजर आ रही थीं। अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा, "ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव।"

View this post on Instagram

A post shared by Ananya (@ananyapanday)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।