बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने वैलेंटाइन डे पर अपने कथित बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर प्यार भरा मैसेज शेयर कर अफवाहों को हवा दे दी। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी एक प्यारी सी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "यू आर द बेस्ट!" यह पोस्ट उनके रिश्ते को कन्फर्म करने जैसा लग रहा है। फैंस इस रोमांटिक जोड़ी पर फिदा हो गए हैं।
वॉकर के साथ अनन्या की केमिस्ट्री
अनन्या ने वॉकर की एक कैंडिड तस्वीर शेयर की, जिसमें वे खुश नजर आ रहे हैं। यह वैलेंटाइन-बर्थडे का डबल सरप्राइज है। वॉकर, जो शिकागो-मियामी से हैं, पहले मॉडल रह चुके और अब अंबानी फैमिली के वंतरा प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। अनंत अंबानी की शादी में दोनों साथ स्पॉट हुए थे, जहां अनन्या ने उन्हें 'पार्टनर' कहा। अंबानी क्रूज पार्टी से शुरू हुई यह नजदीकी अब सोशल मीडिया पर खुलकर नजर आ रही। वॉकर ने अनन्या के पिछले बर्थडे पर भी 'हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल, आई लव यू एनी!' लिखा था।
अनन्या की 'कॉल मी बेब' और 'खो गए हम कहां' जैसी फिल्में हिट हैं। वॉकर का वाइल्डलाइफ पैशन वंतरा से मैच करता है। दोनों ने रिश्ता ऑफिशियल नहीं किया, लेकिन स्टोरीज सारी कहानी बयां कर रही। फैंस कमेंट्स में 'क्यूट कपल' बोल रहे। क्या यह वैलेंटाइन पर कन्फर्मेशन था? अनन्या की चुप्पी सस्पेंस बढ़ा रही।