Get App

Angira Dhar: अंगिरा धर ने ‘मां का सम’ में मैथ प्रोफेसर बनने के लिए अपने सबसे बड़े डर को दी मात!

Angira Dhar: एक्ट्रेस अंगिरा धर सीरीज मां का सम में मैथ प्रोफेसर के किरदार में नजर आने वाली हैं। अंगिरा ने बताया कि उनके लिए मैथ हमेशा से एक डरावना एक्सपीरिएंस सब्जेक्ट रहा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 06, 2026 पर 5:33 PM
Angira Dhar: अंगिरा धर ने ‘मां का सम’ में मैथ प्रोफेसर बनने के लिए अपने सबसे बड़े डर को दी मात!
अंगिरा धर ने ‘मां का सम’ में मैथ प्रोफेसर बनने के लिए अपने सबसे बड़े डर को दी मात!

Angira Dhar: कुछ परफॉरमेंस तब और भी दिलचस्प हो जाती हैं जब आपको उनके पीछे के पर्सनल कनेक्शन के बारे में पता चलता है। प्राइम वीडियो की 'मां का सम' में अंगिरा धर ने 'इरा' का जो किरदार निभाया है, वो पर्दे पर बहुत ही सहज दिखता है, लेकिन असल में इसने उन्हें एक पुरानी और जानी-पहचानी चीज़ के सामने लाकर खड़ा कर दिया था।

एक्ट्रेस का किरदार एक शांत मैथ प्रोफेसर के रूप में सबका दिल जीत रहा है, जो दुनिया को लॉजिक, नंबर्स और पैटर्न्स के जरिए देखती है, क्या आप जानते हैं कि ऑफ-स्क्रीन अंगिरा एक बिल्कुल अलग ही इक्वेशन सुलझा रही थीं? यह उन्हें सीधे उस डर की तरफ ले गया जिसे उन्होंने बचपन में ही पीछे छोड़ने के बारे में सोचा था।

गणित (मैथ्स) के साथ अपने असली रिश्ते को याद करते हुए अंगिरा बताती हैं, "बड़े होते हुए मैथ हमेशा मेरा सबसे बड़ा डर रहा है। यह इकलौता ऐसा सब्जेक्ट है जिससे मुझे सच में एंग्जायटी होती थी। मुझे पसीने आते थे, घबराहट होती थी और यहां तक कि मैं एग्जाम से बचने के लिए बहाने भी बनाती थी।

इसलिए इस दुनिया में कदम रखने से वो सब कुछ वापस आ गया। सेट पर एक ऐसा पल भी आया जब आखिरी समय में लाइन बदलने से मैं पूरी तरह घबरा गई थी। मुझे वहां से अलग हटकर वापस आने से पहले ब्रीदिंग एक्सरसाइज करनी पड़ी। मैंने पहले कभी किसी सेट पर ऐसा महसूस नहीं किया था। यह अब सिर्फ एक रोल नहीं रह गया था, बल्कि एक ऐसी चुनौती बन गया था जिसे मैं अपने लिए पूरा करना चाहती थी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें