बॉलीवुड के निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने लंबे वक्त के बॉयफ्रेंड और फिल्मी लेखक-निर्देशक रोहन ठक्कर के साथ अपनी सगाई का जश्न आज यानी दशहरा के दिन 2 अक्टूबर को बोनी कपूर के बांद्रा स्थित घर पर करीबियों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में मनाया। यह समारोह बेहद नजदीकी और पारिवारिक माहौल में रहा, जहां सिर्फ करीबी दोस्त एवं परिवार के सदस्य शामिल थे।
अर्जुन कपूर शेरवानी में नजर आए और पापराजी से शांति बनाए रखने का अनुरोध किया। समारोह में सोनम कपूर के भाई हर्ष वर्धन कपूर और उनकी बहन रिया कपूर भी मौजूद थे, वहीं महिप कपूर अपनी बेटी शनाया कपूर और बेटे जहान कपूर के साथ पारंपरिक कपड़े में चमक रहे थे।
अंशुला और रोहन की प्रेम कहानी बेहद खूबसूरत है। उन्होंने लगभग तीन साल पहले एक डेटिंग ऐप पर मुलाकात की थी। ऐसे ही दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हुआ और बात प्यार तक पहुंच गई। तीन साल बाद जुलाई 2025 में न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में रोहन ने अंशुला को प्रपोज किया, जो अंशुला के लिए सपनों जैसा पल था। अंशुला ने इंस्टाग्राम पर इसे मैजिक पल की तस्वीरें भी शेयर की थी , जहां उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी परी की कहानियों पर भरोसा नहीं किया था, लेकिन रोहन के साथ यह पल उनके लिए खास रहा।
अंशुला और रोहन की शादी दिसंबर 2025 में होने की संभावना है, हालांकि अभी तक शादी की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। सगाई समारोह के बाद कपूर परिवार में शादी की खुशियाँ तेज हो गई हैं, और उनके फैंस इस जोड़े को बधाई दे रहे हैं।