बॉलीवुड की नई सनसनी ‘धुरंधर’ इन दिनों हर तरफ चर्चा में है। आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की दमदार अदाकारी ने दर्शकों को बांध लिया है। फिल्म की सफलता को लेकर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने एक भावुक वीडियो संदेश साझा किया है, जिसमें उन्होंने उन लोगों पर निशाना साधा है जो इस फिल्म को “प्रोपेगेंडा” कहकर खारिज करने की कोशिश कर रहे थे।
