Anupama Spoiler: रुपाली गांगुली स्टारर अनुपमा में आए दिन किसी न किसी बात पर हंगामा देखने को मिलता रहते हैं। शो में आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों को खूब भाते हैं। इसी वजह से टीआरपी लिस्ट में ये शो नंबर वन पर बना रहता है। शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा के संग बापूजी अपने दोस्तों से काफी दिनों बाद मिलने जाते हैं। दोस्तों के संग अपने पुराने दिनों को याद कर सभी इमोशनल हो जाते हैं।
ऐसे में बापूजी का एक दोस्त बताता है कि उनके बेटे बहू ने मिलकर उनको और उनकी पत्नी को बहुत परेशान कर रखा है। इसी बीच शो में एक बड़ा बवाल देखने को मिलने वाला है। वहीं दूसरी ओर अनुपमा में देखने को मिला कि पाखी अपने सारे पैसे दिवाकर पर खर्च कर देती है। ऐसे में सब मिलकर पाखी को खूब फटकार लगाते दिखने वाले हैं।
हालांकि, अभी भी पाखी सबके खिलाफ जाकर दिवाकर की बावरी बनी घूम रही है। वो बिना किसी को बताए दिवाकर से शादी करने की प्लानिंग करने लगती है। हालांकि, वह अनुपनमा की बेटी को धोखा दे देगा। इसी बीच दुबई की बिजनेसवूमन बनकर अनुपमा अपने बापूजी के संग दोस्त के घर धाबा बोल देगी।
शो में पहली बार अनुपमा अपने पैसे का खूब रौब झाड़ते दिखने वाली है। ऐसे में सभी लोग अनुपमा के झांसे में फंसते दिखेंगे। दूसरी तरफ अपने घर में बैठकर पराग अपने बिजनेस का गुणगान करते दिखेगा। गौतम दूसरी तरफ उनकी तिजोरी में नकली डॉयमंड रख कर पूरे परिवार की बेज्जती कराने की साजिश रचेगा।
राही अचानक से तिजोरी वाले कमरे में जाएगी। ऐसे में राही को रोकने के लिए माही गिरने की नौटंकी करती दिखने वाली है। वो राही को रोकने के लिए खूब कोशिश करने वाली है। माही को राही खूब जलील करेगी। इस दौरान राही को लगने वाला है कि कुछ तो गड़बड़ होने वाली है।
शो के आने वाले एपिसोड में पराग पूछता है कि माही और गौतम सुबह से अपने कमरे से बाहर क्यों नहीं आए हैं। राही को इस दौरान पता चल जाएगा कि सारी ज्वैलरी साफ की जा चुकी है। ऐसे में राही चिल्ला-चिल्लाकर बताएगी कि कोठारी परिवार में चोरी हो गई है। इसके बाद हर किसी को माही और गौतम पर शक हो जाएगा।