Anupama Spoiler: सीरियल अनुपमा में अनुपमा अपना करियर दोबारा बनाने जा रही है। उम्र के इस पड़ाव पर फिर से वह अपना नया सफर तय करने के लिए तैयार है। इस बात का प्रूफ सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला है। सीरियल अनुपमा के नए प्रोमो में उसका मराठी अंदाज देखने लायक है। सीरियल में अब तक आपने देखा कि कैसे अनुपमा अपनी साथी की जान बचाने के लिए पॉलिसी को तुड़वा देती है। वहीं दूसरी ओर ख्याति और माही के बीच भी नई साजिश की प्लानिंग हो रही है। इस दौरान माही ख्याति को भड़काती दिखने वाली है। इस बात की भनक लगते ही राही की माही से जोरदार लड़ाई होगी। कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आता दिखेगा।
पॉपुलर टीवी शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखेगा कि कैसे अनुपमा पंडित मनोहर की जगह बच्चों को डांस सिखाना शुरू करती है। अनुपमा एक बार फिर से अपने पैरों में घुंघरू बांधकर अपने सपनों को पूरा करेगी। घुंघरू देखकर अनुपमा को फिर से अपना अतीत याद आ जाता है. अपने अतीत को भुलाकर अनुपमा आगे बढ़ने का फैसला कर लेती है और डांस करना शुरू करेगी।
वहीं अनुपमा की निकम्मी औलादें तोषु और पाखी पैसे हाथ से निकल जाने पर खूब भड़कते दिखेंगे। मौका मिलते ही तोषु और पाखी मुंबई जा धमकेंगे। यहां पर तोषु और पाखी अनुपमा को ढूढ़ने की पूरी कोशिश करेंगे। तोषु और पाखी दावा करेंगे कि अनुपमा की वजह से वो कभी भी अच्छी लाइफ नहीं जी पाए हैं। तोषु और पाखी को देखकर अनुपमा को जोरदार सदमा लगेगा। वह दोनों के सामने आने से बचती दिखाई देगी।
जल्द ही डांस कॉम्पटिशन में पहुंचने के लिए अनुपमा पूरे मोहल्ले की औरतों से बात कर उन्हें एकसाथ लाती है। अनुपमा फैसला करेगी कि वो अपनी टोली को डांस की शिक्षा देगी। ये बात मोहल्ले को लोगों को अच्छी नहीं लगेगी। मोहल्ले के सभी आदमी अनुपमा से झगड़ा करने के लिए उसके घर पर पहुंच जाएंगे। ये सभी अनुपमा की बहुत बेइज्जती करेंगे।
अनुपमा मोहल्ले के लोगों से नहीं डरती है और वह अपने डांस पर फोकस करती नजर आएगी। दूसरी तरफ ख्याति राही की डांस एकेडमी को बंद कराने के लिए रोज नई-नई कोशिश कर रही है। ख्याति राही की डांस एकेडमी में आने वाले सभी बच्चों को राही से नहीं मिलने देती है, उन्हें भगा देती है। ख्याति की इस हरकत की वजह से राही की एकेडमी में कोई भी एडमिशन लेने नहीं आता है।
इस बात का पता राही को जल्द चलेगा कि ख्याति और माही मिलकर उसे बेवकूफ बना रहे हैं। ऐसे में राही एक बार फिर से माही से धगड़ती नजर आएगी। यहां पर माही और राही के बीच डांस कॉम्पिटिशन भी होगा। ये लोग मिलकर कोठारी परिवार को खूब परेशान करते दिखने वाले हैं।