Ayushmann Khurrana: एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन को बेहद स्पेशल अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है। लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में शामिल होने के दौरान आयुष्मान ने अपने रेडियो जॉकी वाले अंदाज को फिर से अपनाया और अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के खास हफ्ते के मौके पर इस दिग्गज एक्टर का अनोखे अंदाज में परिचय कराया।
अमिताभ बच्चन के बर्थडे वीक के जश्न के दौरान आयुष्मान स्टेज पर आए और क्लासिक रेडियो स्टाइल में इस एक्टर का परिचय दिया। आयुष्मान ने कहा, "रेडियो अंदाज में आपका परिचय दिया जाए... KBC रेडियो पर 'मानो या न मानो, मैं हूं आपका आयुष्मान!' यह अमिताभ बच्चन का बर्थडे वीक है, तो AB 84.0 पर आगे क्या होने वाला है, इसके लिए बने रहिए।"
अमिताभ बच्चन और राखी पर फिल्माया गया ये गाना आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे पसंदीदा रोमांटिक क्लासिक्स में से एक है। बात करें आयुष्मान की तो वह उड़ता तीर फिल्म को प्रमोट करने के लिए सारा अली खान के साथ क्विज़ शो की हॉट सीटों पर पहुंचे थे।
आकाश ए कौशिक के निर्देशन में बनी यह पहली फिल्म है, जो करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन द्वारा निर्मित है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नैय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे जैसे कलाकारों की एक उल्लेखनीय टोली है। उड़ता तीर 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।