Tina Ahuja: 'ये वाली जगह पर ऐसी बातों के लिए...': गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी से जुड़े सवाल को किया इग्नोर

Tina Ahuja: गोविंदा के एक्ट्रा मेरिटल अफेयर को लेकर चल रहे विवाद के बीच उनकी बेटी टीना आहूजा ने सुनीता और कोमल रानी की कैट फाइट से जुड़े सवालों को इग्नोर कर दिया।

अपडेटेड Oct 04, 2026 पर 1:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गोविंदा के साथ अपने रिश्तों को लेकर हो रही लगातार चर्चाओं के बीच, कोमल ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट लिखकर चुप्पी तोड़ी।

Tina Ahuja: काफी समय से गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी के अफेयर की चर्चा हो रही है। सुनीता आहूजा के लगातार बयानों से हर कोई सोच रहा है कि 'हीरो नंबर 1' एक्टर की जिंदगी में आखिर क्या चल रहा है। हालांकि कोमल ने हाल ही में इन अफवाहों पर बात करते हुए कहा कि गोविंदा के साथ उनके देखे जाने की वजह उनका प्रोफेशनल रिश्ता है, फिर भी अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

अब इसी बीच शहर में एक इवेंट के दौरान सुनीता आहूजा और गोविंदा की बेटी टीना आहूजा से इस विवाद के बारे में पूछा गया। टीना से पूछा गया, "कोमल रानी इंस्टाग्राम पर आपकी मम्मी सुनीता आहूजा पर कई आरोप लगा रही हैं," लेकिन उन्होंने इस सवाल को टालते हुए कहा, "प्लीज हम यहां सिर्फ इवेंट के बारे में बात करते हैं... धन्यवाद...और फिर पैपराजी के बीच से चली गईं।

कोमल रानी ने सुनीता आहूजा पर लगाए गंभीर आरोप


गोविंदा के साथ अपने रिश्तों को लेकर हो रही लगातार चर्चाओं के बीच, कोमल ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट लिखकर चुप्पी तोड़ी। कोमल ने सुनीता पर अपने खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा, "जो औरत सालों से अपने ही पति की जान लेने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआएं किसी को नहीं लगतीं।

उन्होंने कहा कि जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे कोई और नहीं तोड़ सकता। हमारे देश के लोग इतने बेवकूफ नहीं हैं कि किसी के कहने पर कि 'कौआ तुम्हारा कान ले गया', वे कौए के पीछे भागने लगेंगे। मुझे समझ नहीं आता कि एक औरत किस तरह के दर्द से गुजर रही है, जहां उसे ठीक करने की कोशिश करने के बजाय, वह उसे सबके सामने दिखाने में मजा ले रही है। क्या यह सच में दर्द है, या फिर यह सोच-समझकर रची गई कोई साजिश है?"

उन्होंने आगे कहा, "किसी आदमी को लगातार मानसिक रूप से परेशान करना, उसे काम करने से रोकना, उसे घर पर बैठने और बर्बाद होने के लिए मजबूर करना, उसे पूरी तरह अलग-थलग कर देना और उसे मौत के कगार पर पहुंचा देना-मुझे नहीं लगता कि कोई अच्छी और समर्पित पत्नी अपने पति के साथ इतना बुरा बर्ताव कर सकती है।

क्या ऐसी औरतें मानसिक रूप से बीमार होती हैं, या वे बस जरूरत से ज्यादा चालाक होती हैं और अच्छी तरह जानती हैं कि जो काम वे बंद दरवाज़ों के पीछे नहीं कर पाईं, उसे सबके सामने आकर और लोगों की सहानुभूति हासिल करके कर सकती हैं? अपने एजेंडे के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल करना बंद करें। भगवान हर भले आदमी को ऐसी चालाक औरतों से बचाए।"

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।