Get App

Anupama Spoiler: दिग्विजय की बेटी सावी का खुला दर्दनाक राज, अनुपमा फूट-फूटकर रो पड़ी

Anupama Spoiler:स्टार प्लस का चर्चित शो अनुपमा हमेशा से दर्शकों को रिश्तों और भावनाओं की गहराई से जोड़ता रहा है। ताजा एपिसोड में कहानी ने ऐसा मोड़ लिया है जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। अनु को यह सच पता चला कि दिग्विजय की बेटी सावी दरअसल उसकी सौतेली बहन है। इस खुलासे ने शो की कहानी को और भी रोमांचक बना दिया है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 14, 2026 पर 2:48 PM
Anupama Spoiler: दिग्विजय की बेटी सावी का खुला दर्दनाक राज, अनुपमा फूट-फूटकर रो पड़ी

लोकप्रिय सीरियल 'अनुपमा' में एक बार फिर ऐसा ट्विस्ट आया है, जिसने दर्शकों के दिल को छू लिया। आज के एपिसोड में अनुपमा को दिग्विजय के अतीत का वो छुपा हुआ पन्ना पता चलता है, जो सुनकर वह भावुक हो जाती है। दिग्विजय की बेटी सावी की कहानी अनुपमा के अपने दर्द से इतनी मिलती-जुलती है कि अनु फूट-फूटकर रोने लगती है।

अनुपमा गोवा में दिग्विजय के खूबसूरत कैफे में पहुंचती है और वहां बंकू से बातचीत के दौरान एक रहस्यमयी बात सामने आती है। अनु पूछती है कि दिग्विजय ने इतना शानदार कैफे क्यों छिपाकर रखा। बंकू बताता है कि ये कैफे दिग्विजय की प्यारी बेटी सावी की याद में बनाया गया है। सावी से दिग्विजय को बेहद प्यार था, लेकिन उसे लगता है कि बेटी की मौत उसकी गलती से हुई। ये सुनकर अनुपमा को अपनी बेटी प्रार्थना की याद आ जाती है। अनुपमा समझ जाती है कि दिग्विजय का दर्द उसके अपने जख्मों जितना गहरा है।

दोनों मांओं का ये दर्द एक-दूसरे से जुड़ जाता है। अनुपमा दिग्विजय के घर में एक ताला लगा कमरा देखती है, जिस पर एक पौधे के साथ तारीख लिखी हुई है। उत्सुकता में वह बंकू से पूछती है, तो सच्चाई सामने आती है। सावी दिग्विजय की बेटी थी, जिसकी मौत ने उसके पिता को तोड़ दिया। अनुपमा इस राज को जानकर इतनी भावुक हो जाती है कि आंसुओं से भीग जाती है। दर्शक भी इस सीन में सहानुभूति से भर जाते हैं।

कोठारी हाउस में नया ड्रामा

इधर, कोठारी हाउस में मीता नई कार खरीदने की जिद करती है, लेकिन मोटी बा साफ मना कर देती हैं। मीता का ये प्लान फेल हो जाता है। दूसरी तरफ, इशानी, हंसमुख और लीला मिलकर पॉडकास्ट रिकॉर्ड कर रहे हैं। पिछला एपिसोड 1 करोड़ व्यूज तक पहुंच गया, जिससे पारितोष थोड़ा जलन महसूस करता है। वह सोचता है कि उस उम्र में भी ये लोग कमाई कर रहे हैं। इशानी खुशी-खुशी अनुपमा को ये पॉडकास्ट भेजने का फैसला लेती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें