Get App

Anupamaa का सेट जलकर खाक! शूटिंग से ठीक पहले लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

Anupamaa Set Fire News: सुपरहिट सीरियल 'अनुपमा' की शूटिंग शुरू होने से ठीक दो घंटे पहले सेट पर अचानक से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते अनुपमा का सेट पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे के वक्त सीरियल के कर्मचारी और क्रू मौजूद थे। कर्मचारी और क्रू पहले से ही दिन की तैयारियों में जुटे थे। हालांकि, अच्छी बात यह है कि आगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 23, 2025 पर 11:15 AM
Anupamaa का सेट जलकर खाक! शूटिंग से ठीक पहले लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
Anupamaa Set Fire News: अच्छी बात यह है कि आगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है

Anupamaa Set Fire News: मशहूर टीवी सीरियल 'अनुपमा' के सेट से एक बुरी खबर सामने आई है। मायानगरी मुंबई के फिल्म सिटी में 'अनुपमा' के सेट पर भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब 5:00 बजे लगी। सुपरहिट सीरियल की शूटिंग शुरू होने से ठीक दो घंटे पहले सेट पर अचानक से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते अनुपमा का सेट पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे के वक्त सीरियल के कर्मचारी और क्रू मौजूद थे। कर्मचारी और क्रू पहले से ही दिन की तैयारियों में जुटे थे। हालांकि, अच्छी बात यह है कि आगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि अगर शूटिंग तय समय पर शुरू होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। रिपोर्ट के मुताबिक, देखते ही देखते आग पूरे सेट पर फैल गई। धुएं का गुबार पूरे आसमान में छा गया। आग लगने के बाद तुरंत सेट पर मौजूद कुछ लोगों को बाहर निकाला गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया। 'अनुपमा' के अलावा आस-पास के सेट आग की लपटों से बाल-बाल बच गए। अगर आग फैल जाती, तो स्थिति भयावह हो सकती थी।

यह हादसा मुंबई के फिल्म स्टूडियो में अक्सर होने वाली आग की घटनाओं की चिंता को और बढ़ाती है। आगजनी की घटना प्रोडक्शन टीमों और अधिकारियों की लापरवाही को दिखाती है। टीवी इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि स्टूडियो अक्सर फायर ऑडिट को छोड़ देते हैं। इससे हर दिन सैकड़ों कर्मचारी और कलाकार जोखिम में पड़ जाते हैं।

AICWA ने की जांच की मांग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें