Sitaare Zameen Par: 'कौन कहता है कि अच्छी फिल्मों...' आमिर खान की फिल्म को लेकर जावेद अख्तर ने कही ये बात

'सितारे जमीन पर' फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में हैं। वहीं फेमस गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने हाल ही में आमिर खान की नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' की सफलता पर खुशी जताई है।

अपडेटेड Jun 22, 2025 पर 11:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sitaare Zameen Par: दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं

Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सितारे जमीन पर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस को काफी समय से इस फिल्म के रिलीज का इंतजार थी। वहीं पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 'सितारे जमीन पर' ने ठीक-ठाक कमाई की थी, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में काफी अच्छा उछाल आया। रिपोट्स के मुताबिक फिल्म ने दो दिन में कुल 30.42 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। वहीं वीकेंड पर इसकी कमाई में ओर तेजी देखने को मिल सकती है।

दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी इसके प्रदर्शन की तारीफ कर रहे हैं। वहीं मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने हाल ही में आमिर खान की नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' की सफलता पर खुशी जताई है।

जावेद अख्तर ने क्या कहा


जावेद अख्तर ने 22 जून को एक पोस्ट में लिखा, "सितारे जमीन पर ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जो जबरदस्त उछाल दर्ज किया है, ये जानकर बहुत खुशी हुई। कौन कहता है कि अच्छी फिल्मों को लोग पसंद नहीं करते? आमिर खान और उनकी पूरी टीम को ढेर सारी बधाई।" बता दें 'सितारे जमीन पर' 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुक्रवार को फिल्म ने 10.7 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी। वहीं शनिवार को फिल्म ने करीब ₹19.72 करोड़ कमाए, जिससे दो दिन में इसकी कुल कमाई 30.42 करोड़ रुपए हो गई है।

फिल्म में कई नए चेहरे

'सितारे जमीन पर' फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में हैं। वहीं इस फिल्म से कई नए चहेरों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसमें अरूश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल है।

इस फिल्म को छोड़ा पीछे

आमिर खान की पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने पहले दो दिन में कुल ₹18.96 करोड़ की कमाई की थी, जबकि सितारे जमीन पर ने उससे कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए दो दिन में ₹30 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। हालांकि कमाई के मामले में यह अभी भी अक्षय कुमार की स्काई फोर्स (₹34.25 करोड़) से पीछे है, लेकिन केसरी चैप्टर 2 (₹17.5 करोड़) को इसने पीछे छोड़ दिया है। 'सितारे जमीन पर' फिल्म आमिर की 2007 की फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल भी माना जा रहा है।

 

Ayushmann-Tahira: 'बैंक बैंलेस हो गया था जीरो...' जब आयुष्‍मान खुराना की इस बात पर रो पड़ी थी ताहिरा! खुद बताई ये बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।