Ayushmann Khurranna-Tahira Kashyap: एक्टर आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के फेमस एक्टर में से एक है। आयुष्मान ने अपने करियर में अलग-अलग तरह के रोल निभा चुके हैं। एक्टर के हर रोल को फैंस ने काफी पसंद किया। वहीं एक समय ऐसा था जब एक्टर को फाइनेंशियल प्रॉब्लम का भी सामना करना पड़ा था। वहीं उस समय आयुष्मान काम की तलाश कर रहे थे। हाल ही एक इटरव्यू में एक्टर की पत्नी ताहिरा कश्यप ने इस बात का खुलासा किया। ताहिरा ने बताया की एक समय ऐसा भी था जब उनके घर में राशन तक नहीं था।
बता दें आयुष्मान खुराना और ताहिरा की लव स्टोरी की शुरुआत उनके स्कूल के दिनों से ही हो गई थी। आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने साल 2008 में एक-दूसरे से शादी की। शादी के समय आयुष्मान की उम्र 24 साल के थे और ताहिरा की 25 साल थी। शादी के बाद कपल मुंबई में आ कर रहने लगे।
अपने मुश्किल दिनों पर ताहिरा कश्यप ने क्या कहा
हाल ही में 'ऑफिशियल पीपल ऑफ इंडिया' के साथ बातचीत में ताहिरा कश्यप ने उस समय की मुश्किलों पर खुलकर बात की। ताहिरा कश्यप ने कहा, "मैंने अपनी शादी पर कुछ पैसे खर्च किए थे, लेकिन मेरे पास अपनी सेविंग थी। हमारी अभी-अभी शादी हुई थी और मुंबई में मेरी कोई नौकरी नहीं थी, मैं नौकरी के लिए अप्लाई कर रही थी।" ताहिरा ने आगे कहा, "यह लड़का यह नहीं समझता था कि हम खाना कैसे खा रहे हैं, कैसे हम ये सब्जियां और फल खरीद रहे हैं। मेरा बैंक बैलेंस खत्म हो रहा था। मैंने कभी किसी से पैसे नहीं मांगे है यहां तक कि अपने माता-पिता से भी पैसे नहीं मांगे।"
उन्होंने बताया, "मैं हमेशा से फाइनेंशियली इंडीपेंडेंट रही हूं पर एक साल हो गया है और मेरा बैंक बैलेंस जीरो हो गया है।" ताहिरा ने आगे कहा उनको उस वक्त गुस्सा आया, जब आयुष्मान ने पूछा, "क्या तुमने आम खरीदे हैं?" इस बात पर ताहिरा को बहुत गुस्सा आ गया। उन्होंने बताया कि वो पिछले दो दिन से खुद आम नहीं खा रही थीं ताकि आयुष्मान खा सकें, लेकिन आयुष्मान ने कभी ये नोटिस ही नहीं किया। जब ताहिरा फूट-फूटकर रोने लगीं और गुस्से में पूछा कि, "क्या तुम्हें ये भी पता है कि घर का राशन कौन और कैसे ला रहा है। मेरा अकाउंट पूरा खत्म हो चुका है। मैं 7-8 महीने से नौकरी खोजने की कोशिश कर रही हूं" ताहिरा ने बताया कि जब उन्होंने आयुष्मान को अपनी परेशानियों के बारे में बताया, तब जाकर उन्हें एहसास हुआ कि हालात कितने मुश्किल थे।
बता दें ताहिरा और आयुष्मान कई साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2008 में शादी की। कपल के विराजवीर और वरुष्का दो बच्चे है।