Neend Bhi Teri Song: 'निशानची' का रोमांटिक ट्रैक हुआ रिलीज , इस दिन दस्तक दे रही हैं फिल्म

Neend Bhi Teri Song: अमेज़न MGM स्टूडियोज इंडिया और ज़ी म्यूज़िक अपनी आने वाली फिल्म 'निशानची' नया रोमांटिक ट्रैक रिलीज कर दिया हैं। गाना रिलीज होते ही फैंस के दिलों में जगह बनाने लगा है।

अपडेटेड Aug 22, 2025 पर 11:28 AM
'निशानची' का रोमांटिक ट्रैक हुआ रिलीज

Neend Bhi Teri Song: जार पिक्चर्स और फ्लिप फिल्म्स के बैनर तले बनी निशानची फिल्म के प्रोड्यूसर अजय राय और रंजन सिंह हैं, जबकि इसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म से ऐश्वर्य ठाकरे एक्टिंग की शुरुआत कर रहे हैं, जो एक दमदार डबल रोल में नज़र आएंगे। उनके साथ वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब, और कुमुद मिश्रा भी अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म 19 सितंबर को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म

अमेज़न MGM स्टूडियोज़ इंडिया और ज़ी म्यूज़िक ने आज अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म निशानची' का एक रोमांटिक गाना 'नींद भी तेरी' रिलीज़ किया है। ​इस गाने को मनन भारद्वाज ने कंपोज किया है, लिखा है और गाया है। गाने में उनका खास अंदाज देखने को मिलता है, यह बहुत ही सुकून देने वाला और भावुक गाना है। यह गाना प्यार की नाजुकता, दिल में दबी भावनाओं और उन छोटे-छोटे बदलावों को खूबसूरती से दिखाता है, जो रिश्तों को हमेशा के लिए बदल देते हैं।

 'नींद भी तेरी' गाना रिलीज

फिल्म की भावनाओं को और गहरा करने के लिए, 'नींद भी तेरी' गाने का दूसरा वर्जन भी फिल्म में शामिल किया गया है, जिसे लीज एक्टर ऐश्वर्य ठाकरे ने गाया है, जो फिल्म निशानची' में डबल रोल निभा रहे हैं। रोमांटिक गाना नींद भी तेरी एक लव ट्रायंगल की कहानी पर बना है, जिसमें इसके प्यारे बोल और धुन खत्म होने के बाद भी मन में गूंजते रहते हैं।


मनन का बनाया म्यूज़िक जीत रहा दिल

मनन का बनाया म्यूज़िक नए अंदाज़ और देसी अहसास को मिलाकर बना है, जो सुनने वालों को सच्ची और गहरी भावनाओं से जोड़ देता है। ये गाना इतना आसान और यादगार है कि जब भी आप कुछ दिल से महसूस करना चाहें, इसे बार-बार सुनना चाहेंगे। अपने अनुभव के बारे में बताते हुए नींद भी तेरी के म्यूज़िक डायरेक्टर मनन भारद्वाज ने कहा, “मैं चाहता था कि नींद भी तेरी उन भावनाओं को दिखाए जिन्हें शब्द हमेशा कह नहीं पाते खामोशी, तड़प, झिझक। यही निशांची की असली कहानी भी है। इसे खुद गाकर मैं वो सच्चाई गाने में डाल पाया, ताकि जब लोग इसे सुनें तो वो सिर्फ गाना न सुनें, बल्कि फिल्म के सफर को भी महसूस करें।”

निशानची की कहानी है फ्रेश

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी निशानची का प्रोडक्शन अजय राय और रंजन सिंह ने जार पिक्चर्स के बैनर तले किया है, जिसे फ्लिप फिल्म्स का साथ मिला है। फिल्म की कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने मिलकर लिखी है। ये फिल्म एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है, जिसमें दो भाइयों की उलझी हुई कहानी दिखाई गई है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

दोनों अलग-अलग रास्तों पर चलते हैं और उनकी पसंद-नापसंद ही उनके भविष्य को तय करती है। फिल्म में नए कलाकार आशवरी ठाकरे पहली बार स्क्रीन पर नज़र आएंगे और वो भी डबल रोल में, जो काफी दमदार और जोशीला है। उनके साथ वेदीका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा अहम किरदारों में दिखाई देंगे। निशानची पूरे देश के सिनेमाघरों में 19 सितंबर को रिलीज़ होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।