Get App

Nishanchi Teaser: 'निशानची’ का दमदार टीज़र हुआ रिलीज, मसाला, इमोशंस, ड्रामा से भरपूर होने वाली है फिल्म

Nishanchi Teaser: दिल थाम लीजिए, क्योंकि अमेजन MGM स्टूडियोज इंडिया पेश कर रहा है निशानची की एक खास झलक! इस अपकमिंग थिएट्रिकल फिल्म का ऑफिशियल टीज़र रिलीज कर दिया गया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 08, 2025 पर 7:18 PM
Nishanchi Teaser: 'निशानची’ का दमदार टीज़र हुआ रिलीज,  मसाला, इमोशंस, ड्रामा से भरपूर होने वाली है फिल्म
'निशानची’ का दमदार टीज़र हुआ रिलीज

Nishanchi Teaser: दिल थाम लीजिए, क्योंकि अमेजन MGM स्टूडियोज इंडिया पेश कर रहा है निशानची की एक खास झलक! इस अपकमिंग थिएट्रिकल फिल्म का ऑफिशियल टीज़र आउट हो गया है। इसमें है भरपूर मसाला, इमोशंस, ड्रामा और ढेर सारा स्वैग है। अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक दमदार देसी एंटरटेनर लग रही है, जिसमें है एक तगड़ा तड़का एक्शन, ह्यूमर और सब कुछ फिल्मी अंदाज़ में।

निशानची को अजय राय और रंजन सिंह ने जार पिक्चर्स के बैनर तले, फ्लिप फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने लिखी है। 19 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होने जा रही ये फिल्म दो भाइयों की उलझी हुई ज़िंदगी को दिखाएगी, जो बिल्कुल अलग रास्तों पर चलते हैं और कैसे उनके फैसले उनकी तकदीर तय करते हैं। देसी मिट्टी की खुशबू लिए ये कहानी आपको एक ऐसे दुनिया में ले जाएगी जो असली, जोशीली और पूरी तरह देसी रंग में रंगी हुई है।

टीज़र की शुरुआत होती है एक दमदार लाइन से "बिना बॉलीवुड, काउनों ज़िंदगी कैसे जिए?" और बस, वहीं से आप घुस जाते हैं एक ऐसी दुनिया में जो म्यूज़िक, डांस, तगड़ी एक्शन, बिना फिल्टर के ड्रामा और डबल धमाल से भरी है। यहां मिलते हैं बबलू (ऐश्वर्य ठाकरे) से एक रंग-बिरंगा लोकल हीरो, जो अपनी स्टाइल और एटीट्यूड में कमाल है। उसके साथ दिखती हैं रिंकू (वेदिका पिंटो), जो हर कदम पर बबलू की टक्कर देती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें