Get App

SBI Q2 Results: सितंबर तिमाही में मुनाफा 14% बढ़ा, NII में 15% का इजाफा; NPA और घटा

SBI Q2 Results: बैंक ने शेयर बाजारों को बताया है कि सितंबर 2026 तिमाही में उसकी कुल स्टैंडअलोन इनकम सालाना आधार पर 6.5 प्रतिशत बढ़ गई। एसेट्स पर रिटर्न 1.19 प्रतिशत रहा, जो सितंबर 2025 तिमाही में 1.17 प्रतिशत था

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 4:37 PM
SBI Q2 Results: सितंबर तिमाही में मुनाफा 14% बढ़ा, NII में 15% का इजाफा; NPA और घटा
SBI का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 7.28 प्रतिशत बढ़कर 34,226 करोड़ रुपये हो गया।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 14.27 प्रतिशत बढ़कर 23037.95 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 20159.67 करोड़ रुपये था। शुद्ध ब्याज आय (NII) सालाना आधार पर 14.7 प्रतिशत बढ़कर 49,142 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले यह 42,847 करोड़ रुपये थी। शुद्ध ब्याज मार्जिन (डोमेस्टिक) 3.11 प्रतिशत रहा, जो सितंबर 2025 तिमाही में 3.08 प्रतिशत था।

बैंक ने शेयर बाजारों को बताया है कि सितंबर 2026 तिमाही में उसकी कुल स्टैंडअलोन इनकम सालाना आधार पर 6.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 143796 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले यह 134979.47 करोड़ रुपये थी। ऑपरेटिंग प्रॉफिट 7.28 प्रतिशत बढ़कर 34,226 करोड़ रुपये हो गया।

एसेट क्वालिटी में और सुधार

सितंबर 2026 तिमाही में SBI की एसेट क्वालिटी में और सुधार आया है। ग्रॉस NPA (नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स) रेशियो गिरकर 1.39 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले यह 1.73 प्रतिशत था। नेट NPA रेशियो 0.36 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 0.42 प्रतिशत था। तिमाही आधार पर भी NPA रेशियो में गिरावट है। एसेट्स पर रिटर्न 1.19 प्रतिशत रहा, जो सितंबर 2025 तिमाही में 1.17 प्रतिशत था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें