Get App

AR Rahman: 'सांप्रदायिक' वाले कमेंट के बाद पहली बार कपिल शर्मा के शो नजर आए एआर रहमान, कॉन्ट्रोवर्सी पर की खुलकर बात

AR Rahman: एआर रहमान ने 'सांप्रदायिक बात' वाले कमेंट के विवाद के बीच कैसे लोग आपकी बात को गलत समझ लेते है, इस पर खुलकर बात की है। सिंगर कपिल शर्मा के शो पर 'गांधी टॉक्स' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 2:17 PM
AR Rahman: 'सांप्रदायिक' वाले कमेंट के बाद पहली बार कपिल शर्मा के शो नजर आए एआर रहमान, कॉन्ट्रोवर्सी पर की खुलकर बात
'सांप्रदायिक' वाले कमेंट के बाद पहली बार कपिल शर्मा के शो नजर आए एआर रहमान

AR Rahman: पिछले महीने, एआर रहमान के उस बयान ने सुर्खियां बटोरीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि हाल के सालों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री अधिक "सांप्रदायिक" हो गई है। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके शब्दों को गलत समझा गया। अब द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के नए एपिसोड में पहुंचे रहमान ने बताया कि शो में खेला जाने वाला कानाफूसी का खेल इस बात का एक बेहतरीन एक्जांपल है कि मैसेज किस तरह रास्ते में तोड़ मरोड़ दिए जाते हैं।

सिंगर ने कहा कि यह एक अच्छा उदाहरण है कि जानकारी कैसे गलत समझी जाती है। अलग-अलग राज्य, अलग-अलग संस्कृतियां। दुनिया की समस्या यही है कि मैसेज रास्ते में बदल जाते हैं, उनके मायने बदल दिए जाते हैं। लोग सही बात पर भी आपको गलत समझ लेते हैं।

एआर रहमान अपने नए म्यूजिक प्रोजेक्ट, किशोर पांडुरंग बेलेकर की फिल्म 'गांधी टॉक्स' के प्रचार के लिए शो में आए थे। उनके साथ फिल्म के कलाकार विजय सेतुपति, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव भी मौजूद थे।बिन डायलॉग की फिल्म में संगीत के बारे में बात करते हुए रहमान ने कहा, "अगर डॉयलॉग नहीं हैं, तो यह संगीत का एक अनोखा जश्न है क्योंकि आपके पास संगीत बनाने के लिए पूरी जगह होती है, लेकिन यह डरावना भी होता है क्योंकि लोग आलोचना करेंगे। हर सुर सबके सामने होगा।"

बता दें कि एआर रहमान बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में अपने कमेंट के लिए आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। ऑस्कर विजेता संगीतकार ने कहा कि अब जो लोग रचनात्मक नहीं हैं, उनके पास निर्णय लेने की शक्ति आ गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यह "सांप्रदायिक मुद्दा हो सकता है", जिससे सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और फिल्म उद्योग के कुछ वर्गों से तीखी प्रतिक्रियाएं मिलीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें