तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय एक बार फिर निजी जिंदगी के विवादों से घिर गए हैं। उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने पति पर व्यभिचार का गंभीर आरोप लगाया है। याचिका में बिना नाम लिए किसी 'अभिनेत्री' के साथ संबंधों का जिक्र किया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर त्रिशा कृष्णन का नाम जोर-शोर से चर्चा में आ गया। नेटिजंस पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर जोड़े के कथित रिश्ते को लेकर अटकलें लगा रहे हैं।
