Arpita Khan Restaurant: सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने मुंबई के पॉश एरिया सांताक्रूज इलाके में एक लग्जरी फाइन-डाइनिंग रेस्तरां 'Mercii' खोला है। ये 9,000 वर्ग फुट के एरिया में है। यह रेस्तरां तेजी से सेलिब्रिटीज का पसंदीदा जगह बनता रहा है। जहां अक्सर पपराजी उन्हें एलीगेंट सेटिंग के मजे लेते हुए देखते हैं, लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह है कि उनके रेस्तरां में फ्रेंच शैम्पेन की कीमत 2 लाख रुपये और लैम्ब की कीमत 10,000 रुपये तक है।
Mercii रेस्तरां के मालिक अर्पिता के साथ-साथ केतुल और गौरव पारिख और अनुज और विक्की चुग (Richboyz Hospitality और Richboyz Entertainment) भी हैं। Financial Express के मुताबिक 'Mercii' एक फ्रेंच वर्ल्ड है जिसका मतलब 'धन्यवाद' होता है।
Mercii की कीमतें सिर्फ खाने और ड्रिंक से आगे बढ़कर फाइन-डाइनिंग एक्सपीरिएंस को समेटती हैं। शैम्पेन लिस्ट में लग्जरी फ्रेंच इम्पोर्ट शामिल हैं, जिन्हें उनकी दुर्लभता और लक्जरी अपील के लिए मेन्यू में शामिल किया गया है।
10,000 हर्ब-क्रस्टेड लैम्ब लॉइन और ट्रफल पास्ता ऑन वील्स भी चर्चा में हैं। ये सिग्नेचर डिशेज में शामिल हैं। इन डिशेज में प्रीमियम सामग्री जैसे पेरिगॉर्ड ट्रफल्स और बेस्ट लैम्ब से बनाया जाता है, जो पूरे डाइनिंग एक्सपीरिएंस को बढ़ाने के लिए ड्रामेटिक टच के साथ सर्व किए जाते हैं।
सांताक्रूज बिल्डिंग में मौजूद Mercii बेसमेंट नार्मल वाइब नहीं देता है। जो चीज उसे सबसे खास बनाती है, वो उसकी रूफ। इस जगह का सबसे लग्जरी और स्पेशल हिस्सा यह है कि मेहमानों को एक लगातार बदलते हुए एलईडी कैनोपी का नजारा देखने को मिलता है।
डे लाइट में ये सुनहरी रोशनी बिखेरता है, जो प्राकृतिक धूप की तरह होती है, जिससे मुंबई की गर्मी के बिना अल्फ्रेस्को-स्टाइल ब्रंच के लिए सही माहौल क्रिएट करती है। जैसे ही शाम होती है रूफ एक मूडी... स्काईस्केप में बदल जाती है, जो सितारों को पेरिसियन रूफटॉप का टच देती है।
Mercii में कुकिंग की कमान ग्रुप क्यूलिनरी डायरेक्टर, डेनिस कोल ने संभाल रखी है। वे दुबई के टॉप-टियर रेस्टोरेंट्स में काम कर चुके है। Times Now की रिपोर्ट के अनुसार अर्पिता खान को पार्टनर्स, केतुल और गौरव पारिख ने डेनिस से मिलवाया था।
बता दें कि अर्पिता खान की कुल नेटवर्थ 166 करोड़ रुपये है। जबकि उनकी परिवारिक संपति 257 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक आयुष के पास केवल 35 प्रतिशत हिस्सा ही है।
अर्पिता खान सलीम खान की गोद ली गई बेटी है। हालांकि खान परिवार की जान अर्पिता में बसती है। अर्पिता सबसे करीब सलमान खान के हैं।
वहीं सलमान खान भी अर्पिता पर जान छिड़कते हैं। अक्सर उन्हें अर्पिता के बच्चों के साथ खेलते टाइम स्पेंड करते हुए कैप्टर किया जाता है।
Story continues below Advertisement