फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत के किरदार से धूम मचाने वाले अक्षय खन्ना इन दिनों सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनके सीन वायरल हो रहे हैं, लेकिन इसी बीच 'दृश्यम 3' को लेकर विवाद ने उन्हें घेर लिया। ऐसे में उनके पुराने को-स्टार अरशद वारसी ने अक्षय की खुलकर सराहना की, उन्हें एक आजाद ख्याल वाला कलाकार बताया।
