Asha Bhosle: 16 साल की उम्र में बहन के मैनेजर संग भाग कर की थी शादी, तलाक के बाद ऐसे बदली आशा भोसले की जिंदगी

Asha Bhosle: दिल का दौरा पड़ने के चलते वेटरन सिंगर आशा भोसले अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि अब तक उनकी तबियत को लेकर परिवार और डॉक्टर्स की तरफ से किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।

अपडेटेड Apr 12, 2026 पर 3:25 PM
Story continues below Advertisement
आशा ताई ने दो शादियां की हैं। पहली शादी महज 16 साल की उम्र में कर ली थी। उन्होंने अपनी बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपत राव से लव मैरिज की थी।

Asha Bhosle: आशा भोसले के 'हाय झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में', ' मार गई मुझे तेरी जुदाई', 'पिया तू अब तो आजा शोला सा मन दहके आके बुझा जा' जैसे कई हिट गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। हालांकि वेटरन गायिका जीवन काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। लता दीदी जितनी सादगीभरी रही हैं, आशा ताई उतनी नेचर से खुले विचारों वाली और चुलबुली रही हैं।

आश भोसले की लाइफ में पहला तूफान तब आय़ा, जब उन्होंने अपने से 15 साल बड़े शख्स को दिल दे दिया। इतना ही नहीं घर-परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर सिर्फ 16 की उम्र में उससे शादी कर ली। उनके इस कदम ने उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ मनमुटाब को जन्म दिया. जो काफी समय तक चला था।

आशा भोसले की जिंदगी उनके गानों की तरह ही खुली किताब कि तरह और बेबाक रही हैं। उन्होंने गाने ऐसे चुने जो उस दौर के हिसाब से काफी बोल्ड माने जाते थे। लता मंगेशकर की छोटी बहन ने अपनी पहचान बनाने के लिए काफी परेशानी भी झेली है। आज भी वह जीवन उसी बेबाकी भरे अंदाज जीना पसंद करती हैं।


आशा ताई ने दो शादियां की हैं। पहली शादी महज 16 साल की उम्र में कर ली थी। उन्होंने अपनी बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपत राव से लव मैरिज की थी। ऐसा कहा जाता है कि इस शादी के कारण लता मंगेशकर और उनका परिवार उनसे बेहद खफा था। हालांकि, गणपत राव से आशा का रिश्ता ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाया। कुछ दिनों बाद वह दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने 47 साल की उम्र में आरडी बर्मन से दूसरा ब्याह किया। ये शादी आरडी बर्मन के निधन तक चली।

लता मंगेशकर और आशा भोसले के बीच खटास भरे रिश्ते को लेकर मीडिया में बहुत कुछ छापा गया। लेकिन आशा भोसले ने हमेशा इन तमाम अफवाहों के बावजूद दोनों बहनों के बीच रिश्ता पूरी तरह से मजबूत बताया। आशा ने 1940 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था।

ताई पिछले 8 दशकों से संगीत के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। आशा भोसले को अपने करियर में कई सम्मान पाए हैं। इनमें बेस्ट सिंगर के लिए 7 फिल्मफेयर पुरस्कार और एक लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से उन्हें नवाजा गया हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।