Asha Bhosle: 12 अप्रैल दिन रविवार को दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया था। वहीं आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महाराष्ट्रा सीएम से लेकर सचिन तेंदुलकर तक सभी दिग्गज हस्तियां उनके घर उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंची हैं। वहीं उनकी करीबी दोस्त हेलन का इस खबर ने दिल तोड़ दिया है। आशा ताई हेलन के बहुत करीब थीं। वह एक्ट्रेस को बेहद पसंद करती थीं।
