Asha Bhosale: दिग्गज सिंगर आशा भोसले को शनिवार शाम को सीने में इंफेक्शन और कमजोरी के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनकी पोती जनाई भोसले ने यह जानकारी दी। पहले जानकारी मिली थी कि 92 वर्षीय गायिका को दिल का दौरा पड़ा था और फेफड़ों से संबंधित समस्याएं भी थीं। इसके बाद जनाई ने इंस्टाग्राम पर भोसले के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की।
