Ashish Chanchlani: आशीष चंचलानी वायरल स्पीडबोट वीडियो की वजह से हुए ट्रोल, सफाई देते हुए कहा- “पूरा स्क्रिप्टेड था”

Ashish Chanchlani: आशीष चंचलानी ने हाल ही में उस वीडियो को लेकर हुई चर्चा पर अपनी बात रखी, जिसे उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया था, जो बाद में वायरल हो गया और फिर डिलीट कर दिया गया।

अपडेटेड Feb 02, 2026 पर 5:57 PM
Story continues below Advertisement
आशीष चंचलानी वायरल स्पीडबोट वीडियो की वजह से हुए ट्रोल

Ashish Chanchlani: आशीष चंचलानी अपने एक वीडियो को लिए काफी काफी ट्रोल हो रहे हैं। वीडियो में वह एक विदेशी बुजुर्ग को गाली देते नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ता देख अब यूट्यूबर ने अब सफाई दी है। हाल ही में उस वीडियो को लेकर हुई चर्चा पर अपनी बात रखी, जिसे उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से अब डिलीट कर दिया है।

इस क्लिप में आशीष को एक स्पीडबोट पर कुछ टूरिस्ट्स के साथ देखा गया, जहां बोट ऑपरेटर उस महिला के साथ बातचीत करता दिखा जो उसके पास बैठी थी। आशीष का हिंदी में किया गया कमेंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग रिएक्शंस का कारण बन गया।

जैसे ही ऑनलाइन विवाद बढ़ा, आशीष ने वीडियो का सच साफ करने और उस पर बनी गलतफहमियों को दूर करने के लिए सामने आए। उन्होंने कहा कि ये वीडियो पहले से प्लान किया गया था, स्क्रिप्टेड था और इसमें शामिल सभी की पूरी सहमति से शूट हुआ। अपने बयान में आशीष ने लिखा- हेलो, लोगों के जल्दी फैसला करने से पहले, मुझे कुछ बातें साफ़ करनी हैं।


उन्होंने कहा कि यह पूरा वीडियो उनकी अनुमति से लिया गया था, मैंने उनसे पूछा था कि क्या मैं शूट कर सकता हूं। ये पूरी तरह से स्क्रिप्टेड वीडियो था। आपको हैरानी होगी कि उस शख़्स को भी पता था कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं और बाद में हमने इस पर मज़ाक भी किया।

इस वीडियो की लड़की मेरी इटली टीम की थी, और शूट के दौरान उसने बहुत मज़ा किया। फिर भी, मैं समझता हूं कि यह वीडियो पब्लिकली गलत व्यवहार को बढ़ावा देने जैसा लग सकता है, इसलिए मैं माफ़ी मांगता हूं और इसे हटा दिया है। साथ ही, आशीष ने ये भी माना कि बिना संदर्भ के लोग इस वीडियो को कैसे देख सकते हैं। जिम्मेदारी दिखाते हुए उन्होंने वीडियो हटा दिया और माफी मांगी, जिससे साफ़ होता है कि उन्हें अपनी फैंस और डिजिटल स्टार के रूप में जिम्मेदारी का एहसास है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।