Get App

Avatar: जेम्स कैमरन ला रहे हैं अवतार सीरीज की नई मूवी 'अवतार: फायर एंड ऐश', जानिए वर्ल्ड प्रीमियर देखने वालों ने क्या बताया?

Avatar Fire And Ash: फिल्म समीक्षक कोर्टनी हॉवर्ड ने सोशल मीडिया पर कैमरन की एक और रोमांचक फिल्म के लिए उनकी प्रशंसा की। हॉवर्ड ने लिखा, '3 फिल्में हो चुकी हैं, जेम्स कैमरन में अभी भी वह दम है। फिल्म एक शानदार गाथा है। हर तरह से बोल्ड, शानदार और अद्भुत, यह वही है जिसके लिए मूवी थिएटर बनाए गए थे'

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 03, 2025 पर 10:52 AM
Avatar: जेम्स कैमरन ला रहे हैं अवतार सीरीज की नई मूवी 'अवतार: फायर एंड ऐश', जानिए वर्ल्ड प्रीमियर देखने वालों ने क्या बताया?
Avatar: साल 2009 में जब पहली अवतार रिलीज हुई थी, तो यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी

Avatar Fire And Ash: दुनिया में सबसे ज्यादा देखी और पसंद की जाने वाली फिल्म अवतार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्देशक जेम्स कैमरन इसका तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'अवतार: फायर एंड ऐश' है। जानकारी के मुताबिक, इसी महीने के अंत में ये फिल्म रिलीज होगी। साल 2009 में जब पहली अवतार रिलीज हुई थी, तो यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसने विजुअल इफेक्ट्स के साथ क्या हासिल किया जा सकता है, इसकी लोगों की सोच को बदल दिया था। लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में अवतार 3 के वर्ल्ड प्रीमियर में हिस्सा लेने के बाद लोगों ने फिल्म पर अपनी पहली प्रतिक्रियाएं शेयर की हैं। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा।

'अल्टीमेट सिनेमैटिक स्पेक्टेकल'

फिल्म समीक्षक कोर्टनी हॉवर्ड ने सोशल मीडिया पर कैमरन की एक और रोमांचक फिल्म के लिए उनकी प्रशंसा की। हॉवर्ड ने लिखा, '3 फिल्में हो चुकी हैं, जेम्स कैमरन में अभी भी वह दम है। फिल्म एक शानदार गाथा है। हर तरह से बोल्ड, शानदार और अद्भुत, यह वही है जिसके लिए मूवी थिएटर बनाए गए थे।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें