Avika Gor Wedding: टीवी की ‘बालिका वधू’ यानि अविका गौर कुछ समय बाद रियल की दुल्हन बनने वाली हैं। एक्टेस जल्द ही अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी संग सात फेरे लेंगी। खास बात ये है कि दोनों की शादी नेशनल टीवी पर होगी। इस शादी की गवाह पूरी दुनिया बनेगी। दरअसल दोनों इन दिनों टीवी रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में दिख रहे हैं। अब खबरें हैं कि ये कपल इसी शो के सेट पर शादी करने वाला है।
